फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: बाजार खुलते ही हांफ गई पुलिस, बाजार में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा लंबा जाम, तस्वीरें...

Mon, 21 Jun 2021 11:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Corona Curfew in Uttarakhand: Heavy Crowd in dehradun market and Long Traffic jam photos
देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में कर्फ्यू में ढील मिलने के बाद सोमवार को बाजार खुल गए। पहले ही दिन सड़कों पर वाहनों के रेले को संभालने में पुलिस हांफ गई। यातायात पुलिस के साथ थाना पुलिस को भी सड़कों पर उतरकर पसीना बहाना पड़ा। वहीं स्मार्ट सिटी के तहत हुई सड़कों की खोदाई भी मुसीबत का सबब बनी। 

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 163 नए संक्रमित मिले, आठ की मौत, तीन हजार से कम हुए एक्टिव केस

कोविड कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर वाहन न के बराबर ही चल रहे थे। इसके चलते यातायात पुलिस को भी कोविड ड्यूटी में लगाया गया था। अब जैसे कूर्फ्यू में ढील मिली तो पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ गईं।

टीकाकरण का बना रिकॉर्ड: उत्तराखंड में 851 केंद्रों पर 1.13 लाख लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

यातायात पुलिसकर्मियों को कोविड ड्यूटी से वापस बुलाकर सड़कों पर लगा गया, लेकिन सोमवार को बाजार खुलने पर स्थिति काफी विकट हो गई। बाजार खुलने से घंटाघर, राजपुर रोड, प्रिंस चौक, सर्वे चौक आदि जगहों पर दोपहर से शाम तक जाम की स्थिति रही।

यूकेलिप्टस चौक से क्रॉस रोड मॉल के बीच सड़क खोदाई का काम जारी होने के कारण यहां काफी देर तक यातायात फंसा रहा। लगभग हर चौक चौराहे पर यातायात सुचारू कराने में पुलिस को काफी पसीना बहाना पड़ा।

Trending Videos
Corona Curfew in Uttarakhand: Heavy Crowd in dehradun market and Long Traffic jam photos
देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एक जुलाई से चारधाम यात्रा को भी शर्तों के साथ खोला जा रहा है। चारधाम यात्रा के अलावा बाहर से लोग देहरादून मसूरी का रुख भी करते हैं। ऐसे में बरसात भी अपने चरम पर होगी। साथ ही राजधानी की सड़कों में खोदाई भी जारी रहेगी। ऐसे में पुलिस के लिए आने वाला समय ज्यादा मुश्किल भरा होगा। 

Corona Curfew in Uttarakhand: Heavy Crowd in dehradun market and Long Traffic jam photos
देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यातायात की समस्या को देखते हुए पुलिस की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी यातायात पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त ड्यूटी से बुला लिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रैफिक होमगार्ड को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। साथी इनके लिए और भी मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Curfew in Uttarakhand: Heavy Crowd in dehradun market and Long Traffic jam photos
देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कोरोना संक्रमण के मामले कम होने पर तमाम संस्थानों को अनलॉक करने के साथ भारी ढील जरूर दी गई है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। कोरोना गाइडलाइन से जुड़े नियमों की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में चिकित्सक सतर्कता बरतने के साथ गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Corona Curfew in Uttarakhand: Heavy Crowd in dehradun market and Long Traffic jam photos
देहरादून में बाजार खुलते ही उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोगों ने दो गज की दूरी, मास्क पहनने, हाथों को बार-बार धुलने जैसे नियमों का पालन नहीं किया तो कोरोना तीसरी लहर के रूप में फिर से लौट सकता है। ऐसे में खुद की और प्रियजनों की शारीरिक व आर्थिक सेहत बचाने के लिए नियमों का पालन करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed