{"_id":"5acd131b4f1c1b813d8b46d1","slug":"corbett-national-park-online-booking-pattern-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार्बेट नेशनल पार्क की ऑनलाइन बुकिंग में हुआ बदलाव, जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्बेट नेशनल पार्क की ऑनलाइन बुकिंग में हुआ बदलाव, जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर
Wed, 11 Apr 2018 01:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आगे जानिए अब क्या करना होगा।
2 of 5
online
इस संबंध में वन और एनआईसी के अधिकारियों के बीच सहमति बन गई है। दावा है कि जल्द ही नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। कार्बेट पार्क की ऑनलाइन बुकिंग को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। इसको लेकर अपर मुख्य सचिव वन डॉ. रणवीर सिंह की अध्यक्षता में नौ अप्रैल को वन विभाग और एनआईसी अधिकारियों की बैठक हुई। लेकिन, इसमें कोई ठोस हल नहीं निकल सका। बाद में शासन के निर्देश पर मंगलवार को फिर वन विभाग और एनआईसी अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
3 of 5
passport
इसमें ऑनलाइन बुकिंग में कुछ बदलाव करने का फैसला लिया गया है। कार्बेट पार्क निदेशक डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार विदेशी लोगों को 90 दिन पहले बुकिंग करने की सुविधा है। अब तय हुआ कि विदेशी लोग ऑनलाइन बुकिंग करते समय पासपोर्ट नंबर के अलावा अपने देश का कोड और मोबाइल नंबर भी भरेंगे। इसके बाद ओटीपी नंबर संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचेगा, जिसके बाद वह आगे की बुकिंग से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mobile
इससे फर्जीवाड़ा रोकने में मदद मिलेगी। इसी तरह देश के लोगों को भी सुविधा प्रदान करने का फैसला किया गया है। अभी तक एक परमिट पर मसलन पांच व्यक्ति जा रहे हैं, तो सभी का मोबाइल नंबर भरने और ओटीपी नंबर डालने की व्यवस्था थी। इस व्यवस्था को बदला जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
mobile
अब एक बुकिंग परमिट पर एक ओटीपी जारी होगा। इसी तरह डे विजिट के लिए एक इंटरनेट प्रोटोकाल एड्रस (आईपी) से केवल तीन परमिट ही जारी हो सकेंगे। अगर कोई तकनीकी अड़चन नहीं आई तो नई व्यवस्था को दस दिन को भीतर लागू कर दिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।