फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब केदारनाथ धाम में BSNL शुरू करने जा रहा 3G सेवा, तीर्थयात्रियों को नहीं होगी नेटवर्क प्रॉब्लम

Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Wed, 11 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bsnl 3g service start in kedarnath during chardham yatra 2018
Mobile User

केदारनाथ यात्रा में इस बार बाबा केदार के भक्तों को भारत संचार निगम 3जी इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराएगा। इसके लिए निगम की ओर से धाम में 15 मीटर ऊंचा नया टावर लगाया जा रहा है। इन दिनों पैदल मार्ग से सामान की सप्लाई की जा रही है।


 

Bsnl 3g service start in kedarnath during chardham yatra 2018
mobile user

11500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ में सिर्फ बीएसएनएल की संचार सेवा उपलब्ध है। आपदा में निगम का मुख्य टावर ध्वस्त हो गया था।  एकमात्र टावर से यहां संचार सेवा का संचालन हो रहा है। ऐसे में यात्राकाल में प्रतिदिन हजारों की तादात में लोगों के होने के कारण यहां संचार नेटवर्क जाम हो जाता है, लेकिन इस बार अब, श्रद्धालुओं को यहां बेहतर संचार सेवा मिलेगी।

Bsnl 3g service start in kedarnath during chardham yatra 2018
bsnl

बीएसएनएल द्वारा 3जी कनेक्टिविटी का यहां 15 मीटर ऊंचा नया टावर लगाया जा रहा है, जिसका सामान धाम पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस टावर की ऊंचाई 40 मीटर कर दी जाएगी, जिससे भविष्य में यहां 4जी सेवा भी उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bsnl 3g service start in kedarnath during chardham yatra 2018
bsnl

साथ ही खराब मौसम में भी कनेक्टिविटी बनी रहे, इसके लिए भी पूर्व में स्थापित व नए टावर में अन्य महत्वपूर्ण उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली में भी फूल बीटीएस स्थापित किया जा रहा है। इस सुविधा से पूरे पैदल मार्ग पर भी मोबाइल कनेक्टिविटी बनी रहेगी।

विज्ञापन
Bsnl 3g service start in kedarnath during chardham yatra 2018
BSNL

इधर, रिलायंस कंपनी ने भी केदारनाथ में मोबाइल सेवा शुरू करने की हामी भरी है। इस संबंध में बीएसएनएल के जीएम विजयपाल ने बताया कि यात्रा शुरू होने से केदारनाथ में नया मोबाइल टावर स्थापित कर 3जी सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि इस वर्ष यात्राकाल में केदारनाथ व पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं को बेहतर संचार सेवा उपलब्ध होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed