फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: ITBP को मिले 28 अधिकारी, दो महिला अधिकारी भी हुईं शामिल

Tue, 23 May 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Tue, 23 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Convocation parade and oath ceremony of 28 itbp officer

44वें राजपत्रित अधिकारी कंबाटाईजेशन आधार प्रशिक्षण के बाद भारत-तिब्बत सीमा पुलिस में दो महिलाओं समेत 28 अधिकारी बल की मुख्य धारा में जुड़ गए। अकादमी में 16 माह का कठोर प्रशिक्षण पूरा करने पर शपथ एवं दीक्षांत परेड के बाद इनको यह जिम्मेदारी दी गई है। 

Convocation parade and oath ceremony of 28 itbp officer

सोमवार सुबह आईटीबीपी अकादमी के परेड मैदान में ब्रांस बैंड और पाइप बैंड की मधुर धुन पर नव अधिकारियों ने दीक्षांत परेड में कदमताल करते हुए मार्च पास्ट किया। वेशभूषा में आत्मविश्वास से ओतप्रोत नव अधिकारियों ने तिरंगे और बल के ध्वज के नीचे देश की सुरक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने की शपथ ली। 

Convocation parade and oath ceremony of 28 itbp officer

पास आउट होने वाले सहायक सेनानियों में तेलांगना से 8, उत्तर प्रदेश से 7, आध्र प्रदेश से 5, बिहार से 3, पंजाब से 2, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और महाराष्ट्र से एक-एक प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। सेनानी प्रशिक्षण शैंदिल कुमार ने इन अधिकारियों को शपथ दिलाई। नए अधिकारियों में सहायक सेनानी, इंजीनियर और चिकित्सक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Convocation parade and oath ceremony of 28 itbp officer

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के आज से आपको बल में नई जिम्मेदारी मिल गई है। इससे पूर्व निदेशक ने बतौर मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व सहायक सेनानी नरेश चौधरी कर रहे थे। इस मौके पर कराटे और पाइप बैंड का प्रदर्शन भी किया गया। शपथ एवं दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि अकादमी के निदेशक और महानिरीक्षक सुधांशु शेखर मिश्रा ने पास आउट होने वाले अधिकारियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
Convocation parade and oath ceremony of 28 itbp officer

प्रशिक्षण के दौरान पुरस्कार विजेताओं में संपूर्ण प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी के खिताब से नरेश चौधरी, दूसरे स्थान पर कांति कुमार और आचरण के लिए रवि कुमार को पुरस्कृत किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के अंत में सहायक सेनानी (प्रशासन) मनीष कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed