{"_id":"5ef4ba458ebc3e43156ff7ee","slug":"congress-leaders-protest-against-petrol-lpg-diesel-price-hike-not-follow-social-distancing-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, 150 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सोशल डिस्टेंसिंग हुई तार-तार, 150 से ज्यादा पर मुकदमा दर्ज, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि के विरोध में गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस सड़कों पर उतरी। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजपुर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में सभा की और मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया। बाद में राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में केंद्र सरकार को तत्काल दाम वृद्धि वापस लेने का निर्देश देने का आग्रह किया गया।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, प्रदर्शन में कई मौके ऐसे आए जिसमें अति उत्साह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग को चुनौती दी। सभा में भी तीन फुट की दूरी का ख्याल नहीं रखा गया और खासी संख्या में कांग्रेसी इकठ्ठा हुए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। मानव श्रृंखला बनाते हुए एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा गया और तीन-तीन फुट की दूरी बनाकर रखी गई।
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, सूर्यकांत धस्माना सहित 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अन्य पर मुकदमा दर्ज होने को कांग्रेस ने तानाशाही करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पार्टी मुख्यालय में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में 2014 के बाद से ही लगातार वृद्धि हो रही है। इस आर्थिक मंदी के दौर में इससे महंगाई तेजी से बढ़ रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके चलते कांग्रेसियों ने घंटाघर, दर्शनलाल चौक तक मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी हुई। तख्तियों और पोस्टरों के जरिए विरोध जताया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदर्शन की सूचना प्रशासन को देकर अनुमति मांगी गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।