फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस बढ़ाएगी बीजेपी विधायक चैंपियन की मुश्किलें, महात्मा गांधी-नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Fri, 19 Apr 2019 04:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 19 Apr 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Congress create problem for BJP MLA Champion Statement on Mahatma gandhi 
भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपा विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी टिप्पणी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है। 

Congress create problem for BJP MLA Champion Statement on Mahatma gandhi 
महात्मा गांधी

वहीं, कांग्रेस ने इस मामले में भाजपा से भी स्पष्टीकरण मांगा है। कांग्रेस का कहना है कि सार्वजनिक हो चुकी विधायकों की लड़ाई में भाजपा बैकफुट पर आई है। राजीव भवन में मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा विधायक चैंपियन ने महात्मा गांधी व जवाहर लाल नेहरू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 

Congress create problem for BJP MLA Champion Statement on Mahatma gandhi 
pranav singh champion

इस मामले में कांग्रेस साक्ष्य जुटाकर कानूनी कार्रवाई का सहारा लेगी। उन्होंने विधायक की टिप्पणी पर भाजपा से भी स्पष्टीकरण मांगा है। बता दें कि 16 मार्च को भाजपा विधायक चैंपियन ने प्रेसवार्ता में गांधी व नेहरू पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी यदि मोहम्मद अली जिन्ना को प्रधानमंत्री बना देते तो देश का बंटवारा नहीं होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress create problem for BJP MLA Champion Statement on Mahatma gandhi 
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन/ विधायक देशराज कर्णवाल - फोटो : अमर उजाला

वे गांधी को बापू नहीं मानते, क्योंकि उनमें भी आम मनुष्य की तरह क्रोध, क्षोम, अहंकार था। दसोनी ने कहा कि विधायक देशराज कर्णवाल व चैंपियन की व्यक्तिगत लड़ाई सार्वजनिक होने के बाद भी सरकार व भाजपा ने मामले पर पर्दा डालने का काम किया है। 

विज्ञापन
Congress create problem for BJP MLA Champion Statement on Mahatma gandhi 
मामला सुलझने के बाद दोनों विधायक व सीएम - फोटो : अमर उजाला

कर्णवाल के जाति प्रमाण पत्रों की जांच होनी चाहिए। क्योंकि यह आरोप भाजपा के विधायक चैंपियन ने लगाए हैं। सरकार व भाजपा को यह स्पष्ट करना होगा कि जाति प्रमाण पत्र सही हैं या झूठे। पूरे प्रकरण से मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस नारे को भी करारा तमाचा लगा है। माफीनामा व बैठक बुलाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed