फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की इस सूची ने उड़ाई BJP और कांग्रेस की नींद

Fri, 13 Jan 2017 08:00 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 13 Jan 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
congress and bjp 2017 election candidate viral list
सोशल मीडिया - फोटो : demo

सोशल मीडिया पर तैर रही प्रत्याशियों के नामों की सूचियों ने भाजपा और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। भाजपा ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है तो कांग्रेस एफआईआर करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस ने सूची को फर्जी करार दिया है। पार्टी का कहना है कि प्रत्याशियों के नामों की घोषणा संसदीय बोर्ड करेगा।


 

congress and bjp 2017 election candidate viral list
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के विधानसभा सीटों पर सहमति बन जाने के बयान आने के बाद सोशल मीडिया पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची तैरने लगी। व्हाट्सऐप और फेसबुक पर तैर रही इन सूचियों ने टिकट की कतार में खड़े दावेदारों और उनके समर्थकों की नींद उड़ा दी। जिन दावेदारों के सूची में नाम नहीं थे, उन्होंने दिल्ली की दौड़ लगाई।
 

congress and bjp 2017 election candidate viral list
court

कइयों ने पार्टी दिग्गजों को फोन घनघनाए। बेचैन दावेदारों को मनाने में पार्टी दिग्गजों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पार्टी के प्रदेश प्रचार संयोजक धीरेन्द्र प्रताप ने सूचियों को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मसले को बेहद गंभीरता से लिया है वह जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
congress and bjp 2017 election candidate viral list
uttarakhand assembly

उधर, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही सूची को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के नाम संसदीय बोर्ड तय करेगा, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव घोषित करेंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम के सोशल मीडिया पर इलेक्शन कैम्पेन का जिम्मा राजीव जैन पर होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जैन को अपना प्रतिनिधि बनाया है। उन्होंने इस बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी को पत्र भेजकर अपने सोशल मीडिया एकाउंट की भी सूची दी है।
 

विज्ञापन
congress and bjp 2017 election candidate viral list
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

भाजपा ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया एकाउंट पर सवाल उठाया है। पार्टी इस मामले में निर्वाचन आयोग से शिकायत करने की तैयारी में है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता हरीश रावत के फेसबुक और ट्विटर एकाउंट की यूजर आईडी में सीएम शब्द का इस्तेमाल किया गया है जो आचार संहिता का उल्लंघन है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed