पौड़ी जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर की दूरी पर बसे मरोड़ा गांव में बादल फटने से पूरा गांव दो हिस्सों में बंट गया। ये तस्वीरें आपदा का सारा किस्सा कह रही हैं।
2 of 10
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
सोमवार को रोज की तरह खूब चहल-पहल थी। दोपहर करीब दो बजे से बारिश शुरू हुई। करीब चार बजे अचानक बारिश की रफ्तार बढ़ने लगी। मूसलाधार बारिश के बीच गांव के ठीक ऊपर बीचोंबीच में बादल फटने से गांव दो हिस्सों में बंट गया।
3 of 10
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
ढलान होने के चलते बरसाती पानी मलबा, बोल्डरों, पेड़ों जो भी रास्ते में आता उसे चपेट में लेते हुए पूरे वेग के साथ बहने लगा। इस हिस्से में ग्रामीणों की गोशालाएं बनी थीं। गोशालाओं में बंधे मवेशी भी बहने लगे। आसपास के घरों से लोगों ने सुरक्षित ठौर की ओर भागकर अपनी जान बचाई।
4 of 10
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
गांव में दुकान चलाने वाले सुखदेव सिंह रावत अन्य दिनों से पहले ही दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुखदेवसिंह घर की देहरी पर भी नहीं पहुचे थे कि इस बीच बादल फटने से आए मलबे में उनकी दुकान दब गई।
5 of 10
cloud burst in pauri
- फोटो : AmarUjala
गांव के ऊपर से मलबा तुंण, खड़ीक व अन्य पेड़ों को उखाड़ते हुए गांव की ओर बढ़ा तो ग्रामीण घरों को छोड़कर खेतों की तरफ भाग लिए जिससे कई जानें बच गई। ग्रामीण प्रेमबल्लभ पंत बताते हैं कि पहले इतनी तेज बारिश उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं देखी।