फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Festival: यमकेश्वर का आम देखते ही खुश हुए मुख्यमंत्री योगी, बोले- यह तो मेरे जन्मस्थान का है...तस्वीरें

Sat, 13 Jul 2024 08:41 AM IST
रेनू सकलानी वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
वत्सल गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Jul 2024 08:41 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi recognized Yamkeshwar mango at Mango Festival and said this is from my birthplace
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जन्म स्थान के गांव के आम को देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहने लगे कि ये तो मेरे जन्म स्थान के हैं। वह काफी समय तक स्टाॅल पर रुके रहे। उत्तराखंड के आम की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले।



यूपी के लखनऊ में शुक्रवार को आम महोत्सव आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक बृजेश गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के यमकेश्वर क्षेत्र के आम के स्टॉल महोत्सव में लगाए गए।
 

CM Yogi recognized Yamkeshwar mango at Mango Festival and said this is from my birthplace
आम महोत्सव में सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरा जन्म यहीं हुआ है...
शुभारंभ के बाद सीएम योगी स्टॉल का निरीक्षण करने लगे। अपने जन्मस्थान यमकेश्वर क्षेत्र के आम देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहा, ये तो मेरे जन्मस्थान के हैं, मेरा जन्म यहीं हुआ है। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में किस जगह और किस प्रजाति के आम होते है इसकी भी जानकारी ली।

CM Yogi recognized Yamkeshwar mango at Mango Festival and said this is from my birthplace
आम महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दून के साथ ही उत्तराखंड के कई क्षेत्रों के आम का हुआ प्रदर्शन
लखनऊ में हुए आम महोत्सव में 700 से अधिक प्रजाति के आम का प्रदर्शन किया गया। इसमें उत्तराखंड के यूएसनगर, देहरादून, रामनगर, कालसी, हरिद्वार के आम को प्रदर्शित किया गया। इसमें देहरादून से 4 प्रजाति के आम शामिल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi recognized Yamkeshwar mango at Mango Festival and said this is from my birthplace
आम महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

योगी की तहसील से दस किसानों ने भेजे आम
लखनऊ आम महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव पंचुर की तहसील यमकेश्वर से दस किसानों ने आम भेजे। सभी स्टॉल पर यमकेश्वर का नाम लिखते हुए लगाए गए। सीएम योगी ने जब यमकेश्वर का नाम देखा तो उन्होंने काफी खुशी जाहिर की।

ये भी पढ़ें...Jolly Grant Airport: देहरादून से नेपाल के लिए जल्द शुरू होगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट, जानें किराया

विज्ञापन
CM Yogi recognized Yamkeshwar mango at Mango Festival and said this is from my birthplace
आम महोत्सव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड के 10 प्रजाति को मिले पुरस्कार
लखनऊ में हुए आम महोत्सव में उत्तराखंड की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले हैं। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक बृजेश गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड में होने वाले बांबेग्रीन, गौरजीत, श्रैष्ठा को प्रथम पुरस्कार मिला है। इसके साथ ही रेटोल, पीतांबर, अरुणिमा, लालिमा को द्वितीय और लखनऊ सफेदा, मल्लिका, सूर्या को तृतीय पुरस्कार मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed