फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cm yogi adityanath father: anand singh bisht was a man of simple personality

सीएम योगी के पिता की सादगी बनी थी मिसाल, पोती को नौकरी दिलाने को लगे थे लाइन में

Mon, 20 Apr 2020 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath father: anand singh bisht was a man of simple personality
- फोटो : File Photo
दो साल पूर्व हरिद्वार में लगाए गए रोजगार मेले में सीएम योगी की भतीजी नौकरी मांगने पहुंची थी, उनके साथ आनंद सिंह बिष्ट भी पहुंचे थे। उनकी ये सादगी देखकर हर कोई प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई मानेंद्र सिंह की बेटी भी रोजगार मेले में नौकरी के लिए पहुंची थी। इस दौरान सीएम योगी के पिता भी उनके साथ थे।
विज्ञापन


हरिद्वार के भल्ला इंटर कालेज में सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग की ओर से रोजगार मेला लगा था ।

सरकार के मंत्रियों ने मंच पर बैठाकर दिया था सम्मान

बीए उत्तीर्ण अर्चना बिष्ट ऑफिस मैनेजमेंट की डिप्लोमा धारक है। अर्चना ने ऊधमसिंहनगर  की कंपनी स्नाइटर में साक्षात्कार दिया था। अर्चना के साथ-साथ आनंद सिंह बिष्ट ने अपनी बेटी की पुत्री लक्ष्मी रावत को भी नौकरी दिलाने के लिए साक्षात्कार कराया था।

उन्होंने बताया था कि अन्य अभ्यर्थियों की तरह वह मेले में अपनी पोती और नातिन को नौकरी दिलाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने अपने पुत्र योगी आदित्यनाथ से इस संबंध में कोई वार्ता तक नहीं की थी।

रोजगार मेले में उनके पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने मंच पर बैठाकर सम्मान दिया था। युवाओं के बीच भी वह आकर्षण का केंद्र बने थे और अभ्यर्थियों ने उनके साथ सेल्फी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed