फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सादगी की शान-ओ-शौकत: वीआईपी कल्चर से दूर हैं सीएम धामी की मां, दुनिया की चकाचौंध पर भारी उनका ये रहन-सहन

Fri, 08 Apr 2022 09:42 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Apr 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami mother, son CM still lives with utmost simplicity
चेकअप के लिए डॉक्टर से मिलने पहुंची सीएम धामी की मं - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां उन नौकरशाहों के लिए एक सीख हैं, जो अपने खुद के अति विशिष्ट होने का फायदा उठाने से नहीं चूकते। मुख्यमंत्री की मां आम लोगों की तरह चिकित्सा परामर्श के लिए स्वयं डॉक्टरों के पास जाती हैं। जबकि प्रोटोकॉल के तहत डॉक्टर चेकअप करने के लिए उनके आवास पर भी आ सकते हैं। फिर भी वह इसका लाभ नहीं लेती हैं। बेटे के मुख्यमंत्री होने के बावजूद मां और परिजनों का रहन सहन आमजन की तरह ही है।



पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मां और उनकी बड़ी बहन देश के जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ. महेश कुड़ियाल से चिकित्सा परामर्श लेने के लिए सीएमआई नर्सिंग होम पहुंचीं। उनकी वहां सहज मौजूदगी सबको चकित करने वाली थी। प्रोटोकाल के तहत डॉक्टर उनके आवास पर आ सकते हैं, लेकिन वे स्वयं अस्पताल जाती हैं।  ऐसे में उन्हें अस्पताल में बिल्कुल आम लोगों की तरह व्यवहार करता देख सभी जगह उनकी चर्चा हो रही है। 

CM Pushkar Singh Dhami mother, son CM still lives with utmost simplicity
चेकअप के लिए डॉक्टर से मिलने पहुंची सीएम धामी की मं - फोटो : अमर उजाला
भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि नौकरशाहों व अधिकारियों को डॉ. निधि उनियाल प्रकरण से कड़ा संदेश देने की जरूरत है। सरकार को भी इस मामले में नियमानुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ. उनियाल मामले से उत्तराखंड के लोगों में भारी आक्रोश है।

ये भी पढ़ें...अफसरों-कर्मचारियों की लापरवाही:  अब हर तीन महीने में होगी बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई, अयाोग को रिपोर्ट देगी समिति

CM Pushkar Singh Dhami mother, son CM still lives with utmost simplicity
चेकअप के लिए डॉक्टर से मिलने पहुंची सीएम धामी की मं - फोटो : अमर उजाला

बता दें, कि ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून अस्पताल की वरिष्ठ महिला डॉक्टर का तबादला रद्द करने के साथ ही मुख्य सचिव को प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि स्वास्थ्य सचिव की पत्नी से हुए विवाद के बाद दून अस्पताल की वरिष्ठ महिला डॉक्टर निधि उनियाल का राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा तबादला (संबद्धीकरण) कर दिया गया था, इससे नाराज डॉक्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami mother, son CM still lives with utmost simplicity
dhami - फोटो : अमर उजाला

राजकीय दून मेडिकल कालेज अस्पताल की वरिष्ठ फिजिशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.निधि उनियाल का आरोप है कि सचिव पंकज पांडे की पत्नी की तबीयत जांचने के लिए उन्हें सचिव के घर जाने को कहा गया था। सचिव के आवास पहुंचने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ को बीपी इंस्टूूमेंट लाने को कहा, जो बाहर कार में छूट गया था।

विज्ञापन
CM Pushkar Singh Dhami mother, son CM still lives with utmost simplicity
Pushkar Singh Dhami - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि सचिव की पत्नी इस बात पर नाराज हो गईं, जिसके बाद डॉक्टर अस्पताल लौट आईं। फिर दोपहर बाद उनका अल्मोड़ा तबादला कर दिया गया। इससे नाराज होकर डॉक्टर ने इस्तीफा दे दिया था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तपोवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि महिला डॉक्टर को अल्मोड़ा भेजने के आदेश को रद्द करने का निर्देश दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed