फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Dhami Class:अपने पुराने स्कूल पहुंचे सीएम बच्चों के बीच बन गए स्टूडेंट, ऐसे किया एग्जाम का डर छूमंतर

Thu, 09 Feb 2023 09:41 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 09 Feb 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami reached his old school became a student among children Uttarakhand news in hindi
अपने पुराने स्कूल पहुंचेे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पुष्कर सिंह धामी अपने पुराने स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंचे। स्कूली बच्चों के बीच वह स्वयं स्टूडेंट बन गए। पुरानी यादों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री भावुक भी हुए। हालांकि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में उन्होंने छात्र-छात्राओं का हौसला भी बढ़ाया।

बुधवार को ऊधमसिंह नगर जिले के भ्रमण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज थारू पहुंच कर पुरानी यादों को ताजा किया। धामी इस स्कूल के छात्र रहे हैं। कक्षा में जाकर बच्चों के बीच उन्होंने विद्यार्थी जीवन का अनुभव साझा किया।

बताया कि वे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते थे और लिखने के लिए तख्ती का उपयोग किया करते थे। उनके आगे बढ़ने में विद्यालय का बहुत बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा में कहा कि तनाव से दूर रहने के लिए ‘एक्जाम वाॅरियर’ परीक्षा पे चर्चा पुस्तक को अवश्य पढ़ना चाहिए।

CM Dhami reached his old school became a student among children Uttarakhand news in hindi
बच्चों से बातचीत करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

स्कूल से पहुंचे सीएम धामी से छात्र-छात्राओं ने परीक्षा को लेकर सवाल भी पूछे। छात्रा अष्टवी राज ने सीएम से सवाल पूछा कि जैसे परीक्षा की घड़ी नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे घबराहट बढ़ती जा रही, किस प्रकार टाइम मैनेजमेंट करें कि सारे सब्जेक्ट कवर हो जाएं।

CM Dhami reached his old school became a student among children Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा से घबराने की जरूरत नहीं है, कठिन लगने वाले सब्जेक्ट को अधिक समय दीजिए, शिक्षकों, दोस्तों के साथ टॉपिक एवं विषय पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami reached his old school became a student among children Uttarakhand news in hindi
पूर्वोत्तर के छात्रों से भेंट करते सीएम धामो - फोटो : अमर उजाला

छात्र मोहम्मद रेहान ने सवाल किया कि बारहवीं के बाद क्या विकल्प चुनना चाहिए।
 

ये भी पढ़ें...Dehradun: स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई...कैमरे खराब, नहीं रख रहे रिकॉर्ड, 61 कराए बंद, 32 के हुए चालान

विज्ञापन
CM Dhami reached his old school became a student among children Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को यह जरूर सोचना चाहिए कि हमें किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, क्या करना है। अपनी रुचि के अनुसार करियर का विकल्प चुनना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed