फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police closed 61 spa centers and Do 32 center Challan

Dehradun: स्पा सेंटरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई...कैमरे खराब, नहीं रख रहे रिकॉर्ड, 61 कराए बंद, 32 के हुए चालान

Thu, 09 Feb 2023 01:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Feb 2023 01:07 AM IST
सार

वर्तमान में चल रहे स्पा सेंटरों में नियमों का पालन कराने के लिए एसएसपी ने सभी एसओ और एसएचओ को निर्देश दिए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि स्पा सेंटरों में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन
Dehradun Police closed 61 spa centers and  Do 32 center Challan
स्पा सेंटर पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून पुलिस ने राजधानी के स्पा सेंटरों पर दो दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। इस दौरान कहीं कैमरे खराब मिले तो कहीं आने वालों का रिकॉर्ड ही नहीं रखा जा रहा था। कई और अनियमितताएं मिलने पर 61 स्पा सेंटरों को बंद करा दिया गया और 32 का पुलिस एक्ट में चालान हुआ है। इनसे 2.70 लाख रुपये वसूले गए हैं।

विज्ञापन


वहीं, वर्तमान में चल रहे स्पा सेंटरों में नियमों का पालन कराने के लिए एसएसपी ने सभी एसओ और एसएचओ को निर्देश दिए हैं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि स्पा सेंटरों में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। कहीं सीसीटीवी कैमरे नहीं चल रहे थे तो कोई आने-जाने वालों का रिकॉर्ड नहीं रख रहा था।
विज्ञापन


अंकिता हत्याकांड: आरोपियों की मर्जी के बगैर नार्को टेस्ट की तैयारी, HC में कसाब-श्रद्धा केस की नजीर देगी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सभी एसओ-एसएचओ को मंगलवार और बुधवार को अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। इन दो दिनों में स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई है। पूरी तरह बंद कराए गए स्पा सेंटरों को हिदायत दी गई है कि सभी नियम पूरी होने पर ही उन्हें चलने दिया जाएगा।

केवल डिग्रीधारक ही करेंगे स्पा सेंटरों में काम
दावा किया जाता है कि स्पा सेंटरों में प्रशिक्षित स्टाफ ही थेरेपी करते हैं। लेकिन, कई जगह ऐसा नहीं पाया गया। एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटरों को निर्देशित किया गया है कि इनमें नियुक्त थेरेपिस्ट डिग्री धारक और डिप्लोमा धारक प्रशिक्षित व्यक्ति हो। कोई भी अकुशल थेरेपिस्ट या कर्मी काम नहीं करेंगे।

स्टाफ के प्रमाण पत्रों का होगा सत्यापन
एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटरों की शिकायत मिली है कि यहां फर्जी डिप्लोमा और डिग्रीधारकों से काम कराया जा रहा है। ऐसे में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि इनकी डिग्रियों और अन्य प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन किया जाए। यदि किसी की डिग्री और प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए तो कार्रवाई होगी।

40 स्पा सेंटर संचालकों ने नहीं कराया था कर्मचारियों का सत्यापन
पिछले साल एसएसपी ने सभी स्पा सेंटर संचालकों को कर्मचारियों के सत्यापन कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन, शहर में ऐसे करीब 40 स्पा सेंटर मिले, जहां काम करने वाली युवतियों और अन्य कर्मचारियों का सत्यापन नहीं कराया गया था। इन सभी को बंद करा दिया गया है। इसके अलावा 21 सेंटर ऐसे बंद किए गए हैं, जहां रजिस्टर मेंटेन नहीं किए गए थे।

ये भी दिए निर्देश
- सभी स्पा सेंटरों में ग्राहकों का पूरा विवरण दर्ज किया जाए।
- यह सुनिश्चित हो कि स्पा सेंटरों में सीसीटीवी लगे हैं।
- सीसीटीवी में निर्धारित अवधि तक डाटा सुरक्षित रहे।
- सभी क्रियाकलापों की रिकॉर्डिंग डीवीआर में उपलब्ध रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed