फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news

Uttarakhand: पौड़ी दौरे पर पहुंचे सीएम ने शांत वादियों में किया ध्यान, पलायन पर एनसीसी कैडेट्स से किया संवाद

Mon, 13 Feb 2023 01:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 13 Feb 2023 01:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पौड़ी जिले के दौरे का आज दूसरा दिन है। योग-ध्यान से अपने दिन की शुरुआत करने के बाद सीएम ने गांव वालों से मुलाकात की। उन्होंने गांव की विकास योजनाओं के लेकर ग्रामीणों के सुझाव लिए। 

विज्ञापन
CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news
ध्यान करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पौड़ी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह गांव का भ्रमण किया। इससे पहले उन्होंने यहां शांत वादियों में योग और ध्यान किया। इसके बाद यहां लोगों से मुलाकात के दौरान समस्याएं सुनने के साथ ही विकास को लेकर लोगों से सुझाव भी लिए। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पौड़ी जिले का आज दूसरा दिन है। मॉर्निंग वॉक और योग-ध्यान से उन्होंने दिन की शुरुआत की। सीएम ने रावत गांव के होम स्टे में ही रात्रि विश्राम किया। यहां पौधरोपण कर सीएम ने गांव के लोगों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। साथ ही गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय ली। इस दौरान गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री से साझा किया। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पटवारी परीक्षा शुरू होते ही विरोधियों पर आक्रामक हुए सीएम धामी, जनता से पूछे पांच सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

पौड़ी जिले के विकास भवन में मुख्यमंत्री धामी ने छात्रों के साथ भी संवाद किया। उन्होंने 'क्यों होता है गांव से पलायन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एनसीसी के छात्रों से इस विषय पर बात की। सीएम ने कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है। ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में अंत्योदय निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल योजना का उद्घाटन किया।

CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सीएम ने कहा कि योजना से प्रदेश के 1 लाख 76 हजार अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को लाभ मिलेगा। कहा कि प्रत्येक अंत्योदय कार्ड धारक परिवार को साल में तीन गैस सिलिंडर निशुल्क रिफिल कर प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान सीएम ने कई घोषणाएं कीं और कई योजनाओं का शिलान्यास और उद् घाटन भी किया।

CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि चूल्हा जलाने के लिए पहले महिलाएं लकड़ी चुनने जाती थीं, कई बार दुर्घटनाएं हो जाती थीं। धुएं से महिलाओं को कई बीमारियां भी हो जाती थीं।

CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ने उज्जवला योजना के तहत देश की महिलाओं के इस दर्द को कम किया है। अब इस अंत्योदय निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल योजना से लाखों परिवार लाभान्वित होंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पटवारी परीक्षा शुरू होते ही विरोधियों पर आक्रामक हुए सीएम धामी, जनता से पूछे पांच सवाल

CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सीएम ने 20 से अधिक महिलाओं को सांकेतिक रिफिल गैस सिलिंडर सौंपे।

CM Dhami Pauri Visit did meditation and yoga went on morning walk met the village people Uttarakhand news
सीएम ने छात्रों से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

क्यों होता है गांव से पलायन कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एनसीसी के कैडेट्स से संवाद किया।

Uttarakhand: पौड़ी दौरे पर पहुंचे सीएम ने शांत वादियों में किया ध्यान-योग, फिर गांव भ्रमण पर निकले, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed