फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी का ये अंदाज खूब छाया, जवानों से की बातचीत, फिर ली योगा क्लास

Thu, 24 Nov 2022 08:39 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 24 Nov 2022 08:39 AM IST
विज्ञापन
CM Dhami morning walk in LBS Academy campus interacted with ITBP jawans Chintan Shivir in Mussoorie
आईटीबीपी जवान से बातचीत करते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी के अंतिम दिन की शुरूआत योगा शिविर से हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में मुख्य सचिव एसएस संधू व तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने योग किया। अकादमी के कालिंदी ग्राउंड में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा सभी को योग के विभिन्न आसन कराए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अधिकारियों ने योग के आसनों का अभ्यास किया।



योगा क्लास से पहले गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी का अंदाज खूब छाया। मसूरी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अकादमी परिसर के अंदर ही मॉर्निंग वॉक की।

इस दौरान वह अकादमी के गेट तक गए और यहां सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान रास्ते में मिले लोगों का वह अभिवादन स्वीकार करते रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अकादमी परिसर में भी राउंड लगाया और यहां स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास पहुंचकर नमन किया।

CM Dhami morning walk in LBS Academy campus interacted with ITBP jawans Chintan Shivir in Mussoorie
लोगों से बातचीत करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बुधवार को भी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चल रहे चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक पहुंच गए। सीएम ने सरदार पटेल भवन सभागार में सबसे पीछे की कुर्सी पर बैठकर अधिकारियों के विचारों को सुना
CM Dhami morning walk in LBS Academy campus interacted with ITBP jawans Chintan Shivir in Mussoorie
आईटीबीपी जवान से बातचीत करते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के आने का कोई कार्यक्रम नहीं था। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार अकादमी के सरदार पटेल सभागार में नौकरशाह बारी-बारी से अपने-अपने विभागों का प्रस्तुतिकरण दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Dhami morning walk in LBS Academy campus interacted with ITBP jawans Chintan Shivir in Mussoorie
योग करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विशेषज्ञ और अधिकारियों के बीच जब संवाद और मंथन चरम पर था, तभी मुख्यमंत्री की एंट्री हुई। सीएम के अचानक शिविर में आने से सब चौंक गए।
विज्ञापन
CM Dhami morning walk in LBS Academy campus interacted with ITBP jawans Chintan Shivir in Mussoorie
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सीधे मंच की ओर जाने के बजाय सीएम सबसे पिछली पंक्ति की उस सीट पर बैठे जहां नौजवान आईएएस आशीष चौहान और वंदना सिंह बैठे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed