फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cloudburst In Uttarakhand: घायलों को किया गया एयरलिफ्ट, प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे सीएम, तस्वीरें

Sat, 20 Aug 2022 04:12 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 20 Aug 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun CM Dhami reached disaster affected area
उत्तराखंड में फटा बादल - फोटो : अमर उजाला

देहरादून जिले के पास मालदेवता में तड़के बादल फट गया, जिससे क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचा है। मालदेवता रोड स्थित एक होटल में लगातार बारिश के बाद पानी घुस गया। रायपुर से थानों को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है। इससे सैकड़ों गांवों का संपर्क राजधानी से कट गया है। वहीं भारी बारिश से शहर के टपकेश्वर मंदिर के भीतर मलबा आने से मंदिर में तबाही मची है। पानी शिवलिंग तक पहुंच गया। गुफा में पानी भरने से पुजारी जान बचाकर भागे। 



सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंच गए हैं। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें और नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें। प्रभावित क्षेत्र में राशन, बर्तन, दूध, पलंग, बिस्तर, कपड़े, स्ट्रेचर आदि सामग्री रवाना किए हैं। हेलीकॉप्टर से गंभीर तीन घायलों को एयरलिफ्ट किया गया है।

वहीं देहरादून, सोडा सरोली में एक कार नदी में फंस गई। सूचना पर एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए कार से युवक को सकुशल निकाला गया। युवक के पिता अभी लापता है, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। 

Cloudburst in Uttarakhand Dehradun CM Dhami reached disaster affected area
पुल टूटा - फोटो : अमर उजाला

विगत रात्रि हुई भारी वर्षा से जनपद के कई क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। भारी वर्षा से रायपुर-थानों मोटर मार्ग पर सोंग नदी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मालदेवता सरखेत , तिमली, मानसिंहवाला, भेंस बाड़ा, सेरकी, चमरोली आदि स्थानों पर नुकसान की सूचना पर जिलाधिकारी सोनिका सुबह से ही मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हैं। 

Cloudburst in Uttarakhand Dehradun CM Dhami reached disaster affected area
सीएम पहुंचे निरीक्षण पर - फोटो : अमर उजाला

जनपद में हुए नुकसान की सूचना मिलते ही तत्काल सहायता भिजवाई गई हैं। देहरादून जिले के सरखेत में बादल फटने से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कुछ लोग घायल हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट करते हुए उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun CM Dhami reached disaster affected area
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar Ujala

वहीं देहरादून सोडा सरोली में एक कार के नदी में फंस गई। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए कार से युवक को सकुशल निकाला गया, लेकिन उसके पिता अभी लापता है, जिनकी तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
Cloudburst in Uttarakhand Dehradun CM Dhami reached disaster affected area
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में भारी बारिश से तीन पुल बह गए हैं। 

ये भी पढ़ें...बारिश ने बरपाया कहर: उत्तराखंड में अब तक चार मौतें, 12 घायल, 13 लापता, भूस्खलन से एक ही परिवार के सात लोग दबे

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed