फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पौड़ी में अतिवृष्टि से मची तबाही, दो मकान जमींदोज, कई मवेशी मलबे में दबे

Mon, 03 Sep 2018 08:13 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 03 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
Cloudburst in pauri after heavy rain two house collapse
cloudburst

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के कलुण गांव में रविवार शाम अतिवृष्टि से दो मकान गधेरे के तेज बहाव में बह गए। वहीं तीन बकरियां, एक गाय और दो बछड़े भी मलबे में दब गए।


 

Cloudburst in pauri after heavy rain two house collapse
cloudburst
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को घटनास्थल पर भेजा गया है। पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर गई है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।


 
Cloudburst in pauri after heavy rain two house collapse
cloudburst

ग्रामीणों का कहना है कि भूस्खलन से उनकी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। गधेरे के तेज बहाव में बहे मकान सिताब सिंह, दिलबर सिंह व रणजीत सिंह के बताए गए हैं। वहीं कुछ मवेशियों के मारे जाने की सूचना है। एसडीएम श्याम सिंह राणा व तहसीलदार हरिमोहन खंडूडी मौके पर गए हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर भेजी गई है।

  

विज्ञापन
विज्ञापन
Cloudburst in pauri after heavy rain two house collapse
cloudburst

उधर, कोटद्वार के दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जमरगड्डी में भी शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि उस समय घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना पट्टी पटवारी को दे दी गई है। गत 25 अगस्त को हुई भारी बारिश के बाद जमरगड्डी ग्राम पंचायत के जमरगड्डी मल्ली में अतिवृष्टि से सात आवासीय भवनों में गहरी दरारें आ गई थी। शनिवार शाम हुई मूसलाधार बारिश में माया देवी का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Cloudburst in pauri after heavy rain two house collapse
cloudburst

माया देवी ने बताया कि शाम को वह मवेशियों को चराने के लिए गई थी। चार बजे के करीब अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जिससे मकान की आगे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक संगीता राज ने बताया कि मकान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्रभावित परिवार ने फोन पर दे दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed