12 बजते ही द्रोणनगरी नटखट कान्हा के जयकारों से गूंज उठी। भक्तों ने नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की... जयकारों से कान्हा का धूमधाम से स्वागत किया। मंदिरों में कान्हा के जन्मोत्सव पर रविवार सुबह द्रोणनगरी के विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। वहीं घरों में भी लोगों ने नंदलाल का जन्मोत्सव मनाने का इंतजाम किया। रात के 12 बजते ही मंदिरों के घंटे, घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंज उठे। वहीं घरों में श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयां बजने लगीं। घरों में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाए। वहीं मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन के बीच प्रसाद बांटा गया। इस बार जन्माष्टमी दो दिन होने के कारण सोमवार को भी शहर में मंदिरों में खूब चहल पहल रहेगी।
Photos: 'नंद घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके पहले कान्हा के जन्मोत्सव पर रविवार सुबह से शहर के विभिन्न मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा कई मंदिर समितियों की ओर से शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्रा में शामिल झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। वहीं रात 12 बजे मंदिरों और घरों में आतिशबाजी व कन्हैया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। इसके बाद देर रात तक भजन कीर्तन होते रहे। प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रास लीला का आयोजन किया गया। साथ ही बाल कलाकारों ने कन्हैया बन कर सबका मन मोहा।
श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर में आनंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कान्हा के जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मथुरा से आए कलाकारों ने सुंदर भजनों के साथ ही श्री राधा कृष्ण का डांडिया नृत्य, मयूर नृत्य, माखन चोर लीला, राधा कृष्ण नृत्य, शिव बारात की प्रस्तुति दी। इसके अलावा फूलों की होली भी खेली गई। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया। आयोजन में महेंद्र रवींद्र पुरी, दिगंबर भागवत, दिगंबर दिनेश पुरी, मधु जैन, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, दिलीप सैनी ने सहयोग किया।
भारतीय जनता पार्टी संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से जन्माष्टमी के अवसर पर एक शाम कन्हैया के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गर्या। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक खजान दास, विधायक विनोद चमोली, विधायक हरबंस कपूर, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, कमलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस मौके पर कृष्ण लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। वहीं अर्चना सिंहल व उनके साथियों ने गढ़वाली गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मनमोहा। इसके साथ ही सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा देश भक्ति गीत पेश किया गया। इसके अलावा कलाकारों ने ‘एक राधा एक मीरा दोनों ने श्याम को चाहा’ गीत ने श्रोताओं को भावुक कर दिया।
सर्व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास व धूमधाम से मनाया गया। आचार्य सुभाष चमोली ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। इस अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ रही। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में कन्हैया के भजनों पर भक्त खूब झूमे। इस अवसर पर देवेन्द्र प्रसाद पौटियाल, रेखा रावत, आनन्दी देवी रावत, प्रमचंद्र कश्यप, मीनाक्षी रावत, कान्ती देवी मौजूद रहे। गणेश मंदिर खरोरा में भजन संध्या आयोजित हुई। इस दौरान भजनों के प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूमते रहे। कर्बला मोहल्ला गणेश चौक स्थित गणेश मंदिर में सुबह से देर रात तक पूजन का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान श्री गणेश सेवा मंडल के कार्यकर्ता ने झांकियां निकालीं और बृजवासी म्यूजिकल ग्रुप ने रात 12 बजे तक भजन पेश किए। बाद में आतिशबाजी हुई और प्रसाद बांटा गया।