क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सैलानी क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
दिन प्रति दिन बढ़ती पर्यटकों की संख्या से कारोबारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। सोमवार क्रिसमस की छुट्टी ने सैलानियों के वीकेंड को खास बना दिया है। इस कारण शनिवार को प्रदेश की सड़कों पर जाम देखने को मिला।
मसूरी से लेकर चकराता, नैनीताल और ऋषिकेश पर्यटकों से पैक हैं। वहीं, होटल और रिजॉर्ट भी फुल हो गए हैं। उधर, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से जाम की स्थिति भी बनी हुई है। सुबह से शाम तक वाहन सड़कों पर रेंग रेंगकर चलते नजर आए।
उत्तराखंड: पहाड़ के रेलवे स्टेशनों पर सुनियोजित होंगी टाउनशिप, जानें ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन से जुड़ा अपडेट
2 of 6
मसूरी में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी में क्रिसमस की तैयारी पूरी हो गई है। शहर के अधिकांश होटल क्रिसमस के लिए एडवांस बुक हो गए हैं। वहीं वीकेंड पर 80 और क्रिसमस के लिए शहर के 50 फीसदी होटल पैक हो गए हैं। शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से चौक चौराहों पर ट्रैफिक जाम लगा है। पर्यटक और स्थानीय लोग जाम से परेशान दिखे। वहीं, पुलिस को भी स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
3 of 6
नैनीताल में पर्यटकों के वाहनों को वापस भेजती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नैनीताल के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड पर वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को अस्थाई पार्किंग स्थलों में रोका जा रहा है।
4 of 6
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और थर्टीफस्ट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं।
5 of 6
चकराता पहुंचे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड और क्रिसमस मनाने शनिवार से ही बड़ी संख्या में सैलानी चकराता पहुंचने लगे थे। यहां अधिकांश होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और काटेज फुल हो गए हैं। होटल, रिजॉर्ट संचालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। पर्यटक स्थल गुलजार हो गए हैं।