फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेशर्म चीन ने किया तिरंगे का अपमान, जान लेंगे तो खून खौल जाएगा

Sat, 26 Aug 2017 05:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Sat, 26 Aug 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
china sent shoes in boxes of cover indian national flag 
भारत-चीन - फोटो : The Washington Post

भारत के ख‌िलाफ चीन हर द‌िन नई साज‌िश रच रहा है। भारत के ख‌िलाफ चीन ने एक नया पैंतरा अपनाया है। ऐसे में अगर आप इस सच को जान लेंगे तो चाइनीज सामान  खरीदना भूल जाएंगे।

china sent shoes in boxes of cover indian national flag 
china

अल्मोड़ा स्थित जूते की एक दुकान में भारतीय राष्ट्रध्वज की प्रिंटिंग वाले डिब्बों की पैकिंग में जूतों की बिक्री की खबर मिलने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आनन-फानन में छापा मारकर जूते के ऐसे सभी डिब्बे जब्त कर लिए। इसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान मानते हुए पुलिस ने रुद्रपुर स्थित जूता सप्लायर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

china sent shoes in boxes of cover indian national flag 
china

माना जा रहा है कि दोकलम पर भारत के स्टैंड से बौखलाए चीन ने अपमानित करने के नजरिए से चीनी जूतों को भारतीय राष्ट्रध्वज की प्रिंटिंग वाले डिब्बों में पैक कर यहां निर्यात कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आपत्तिजनक पैकिंग में यह जूते कूर्मांचल एकेडमी प्राइमरी स्कूल धारानौला रोड के निकट स्थित जूता विक्रेता बिशन सिंह बोरा की दुकान पर बिक रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
china sent shoes in boxes of cover indian national flag 
china

बोरा ने ये जूते रुद्रपुर में स्थित थोक विक्रेता तमन्ना फुटवियर एजेंसी से मंगाए थे। कैनवास के करीब एक दर्जन जूतों के डिब्बों को तिरंगे वाले कागज से कवर किया था। इस बीच, जैसे ही उन्होंने कुछ ग्राहकों को यह जूते दिखाए तो वहां मौजूद किसी जागरूक व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी।

विज्ञापन
china sent shoes in boxes of cover indian national flag 
china shoes

​ कुछ ही देर में एसआई बिशन लाल के नेतृत्व में पुलिस की टीम दुकान पर पहुंची और जूते के सभी डिब्बे जब्त कर लिए। आशंका है कि तिरंगा वाले जूते अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए पहुंचे हो सकते हैं।    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed