वैज्ञानिकों ने ऐसी रिसर्च की है जिससे भारत के खिलाफ चीन की दिल-दहलाने वाली मंशा साफ जाहिर हो रही है।
देहरादून वाडिया इंस्टीयूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि चीन के पास पानी की इतनी शक्ति है कि अगर भारत ने उसपर नजर नहीं रखी तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है।
एक हिंदी वेबसाइट की खबर के मुताबिक देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक संतोष राय का कहना है कि उनके द्वारा साल 2007 में एक रिसर्च की गयी थी, जिसमें ये सामने आया था कि अगर चीन घाघरा, गंडक और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों का पानी रोक कर अचानक छोड़ता है तो भारत के लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।
पहले भी जब चीन की नदियों से तेजी से पानी आया था तो ना केवल भारत बल्कि तिब्बत के कई प्रमुख समाचार पत्रों ने इसी की संभावना जताई थी।
वैज्ञानिक मानते हैं कि चीन भारत से काफी ऊंचाई पर है और उसके यहां से आ रही विशाल नदियां पानी का जबरदस्त वेग लेकर आती हैं। सीमा पर जिस तरह से विवाद चल रहा है उसके बाद हमारी सरकार और हमें चौकन्ना रहने की जरूरत है क्योंकि अगर चीन ये हरकत करता है तो हमारे लिए हालात बेहद खतरनाक हो जाएंगे।