फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के जश्न को तैयार औली की बर्फीली वादियां, जनवरी तक फुल हुई होटलों की बुकिंग 

Thu, 12 Dec 2019 05:05 PM IST
अलका त्यागी विमल सिंह, अमर उजाला, गोपेश्वर
विमल सिंह, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
Auli Hotels Booking Full before new year 2020
- फोटो : अमर उजाला

साल 2019 की विदाई और 2020 के स्वागत के जश्न को औली की बर्फीली वादियां तैयार हैं। बर्फ से लकदक औली में 31 दिसंबर के जश्न के लिए पर्यटकों की बुकिंग फुल हो चुकी है। वहां पर जीएमवीएन के गेस्ट हाउस और हट सभी 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक बुक हैं। 

Auli Hotels Booking Full before new year 2020

पिछले कुछ वर्षों से औली में बर्फबारी देर से हो रही थी, लेकिन इस साल नवंबर के अंत में ही वहां पर कई फीट बर्फ पड़ गई। इस समय स्थिति यह है कि औली के क्लीफ टॉप के ऊपर ढाई से तीन फीट तक बर्फ जमी है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। 31 दिसंबर और नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों ने अभी से जीएमवीएन के गेस्ट हाउस में कमरे और हट बुक कर लिए हैं। 

Auli Hotels Booking Full before new year 2020

पर्यटकों के औली की सैर पर आने से जोशीमठ बाजार भी इन दिनों गुलजार है। वाहन चालकों से लेकर होटल, रेस्टोरेंट व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। औली में जीएमवीएन के मुख्य गेस्ट हाउस में 120 कमरे हैं। इसके अलावा क्लाइड हाउस में छह कमरे और 11 ईको हट हैं। यह सभी बुक हो चुके हैं। अब लोगों ने जोशीमठ में ही कमरे बुक करने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Auli Hotels Booking Full before new year 2020
- फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा सहित अन्य गतिविधियों से जीएमवीएन ने इस साल सितंबर तक छह करोड़ 78 लाख तक की कमाई की, जबकि पिछले पूरे वित्तीय वर्ष में जीएमवीएन की आय आठ करोड़ 57 लाख 77 हजार रुपये थी। अकेले बदरीनाथ में ही जीएमवीएन को इस साल दो करोड़ 17 लाख 92 हजार की आय हुई।

विज्ञापन
Auli Hotels Booking Full before new year 2020
- फोटो : अमर उजाला

31 दिसंबर के लिए औली स्थित गेस्ट हाउस और हट बुक हो चुके हैं। समय पर बर्फबारी के चलते इस साल पर्यटकों में काफी उत्साह है। इन दिनों पर्यटकों की अच्छी तादात औली पहुंच रही है।
-पान सिंह बिष्ट, आरएम, जीएमवीएन चमोली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed