फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yogi Adityanath: रुड़की चुनावी जनसभा में हुआ कुछ ऐसा कि चमक उठी सीएम योगी की आंखें...बच्चे ने खींचा सबका ध्यान

Sun, 14 Apr 2024 05:07 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 14 Apr 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
Child reached the stage dressed as Yogi Adityanath in roorkee election campaign Uttarakhand Lok Sabha Election
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बालस्वरूप में मंच पर पहुंचा बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगने पहुंचे। इस दौरान रुड़की में आयोजित जनसभा में कुछ ऐसा हुआ कि हर किसी का ध्यान एक बच्चे ने खींच लिया।  



इस बच्चे को देख सीएम योगी आदित्यनाथ की चेहरे पर भी बड़ी मुस्कान आने के साथ ही उनकी आंखें भी चमक उठी। यह बच्चा सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा था। जिसके मंच पर पहुंचते ही जोर-जोर से योगी-योगी के नारे लोग लगाने लगे। 

मंच पर बैठे सभी नेता भी सीएम योगी के बालस्वरूप को देख उत्साहित हो गए। कुछ नेतओं ने बच्चे को गोद में उठा लिया। वहीं सीएम योगी भी बच्चे से कानों में गुफ्तगू करने लगे। 
 
 

Child reached the stage dressed as Yogi Adityanath in roorkee election campaign Uttarakhand Lok Sabha Election
सीएम योगी के बालस्वरूप में पहुंचा बच्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीनगर गढ़वाल के बाद चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचे। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल में उन्होंने जनसभा की।

Child reached the stage dressed as Yogi Adityanath in roorkee election campaign Uttarakhand Lok Sabha Election
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले श्रीनगर गढ़वाल में हुई चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि आज मुझे अपनी जन्म भूमि की लोकसभा सीट पर संवाद करना का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Child reached the stage dressed as Yogi Adityanath in roorkee election campaign Uttarakhand Lok Sabha Election
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएम योगी ने कहा कि यहां का संवाद मेरे लिए आत्म साक्षात्कार होता है। यहां के कण-कण में शंकर का वास है। जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि माफिया व उपद्रवियों को इस लायक नही छोडूंगा की वह उत्तराखंड में घुसे। सीएम योगी ने कहा कि एक विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाने वाला संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया है।

ये भी पढ़ें...Yogi Adityanath: श्रीनगर रुड़की के बाद चुनाव प्रचार को धार देने दून पहुंचे सीएम योगी, जनता से मांगे पांचों कमल

विज्ञापन
Child reached the stage dressed as Yogi Adityanath in roorkee election campaign Uttarakhand Lok Sabha Election
चुनावी जनसभा में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कांग्रेस पर निशान साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल को देखकर मन खिन्न होता था। उनका एजेंडा स्वार्थ व देश के विघटन का था। कहा कि उत्तराखंड का सौभाग्य है कि दोनों सीडीएस उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दिए हैं। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं।  सीएम योगी ने कहा कि आज तीन चार ही जनपदों में नक्सलवाद है। तीसरे कार्यकाल में ये भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा को उत्तराखंड से पांच कमल चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed