{"_id":"6af315956680432c280429a8","slug":"ukd-raises-questions-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138404-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद, उक्रांद ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 15 दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद, उक्रांद ने उठाए सवाल
Tue, 10 Nov 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Tue, 10 Nov 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। नगरपालिका के वार्ड नंबर एक की गली में पिछले 15-16 दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण लोगों को रात के समय अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराजगी बढ़ रही है। इसपर उत्तराखंड क्रांति दल ने नगर पालिका की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
उक्रांद नेता और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद तोमर ने बताया कि स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए संबंधित लाइनमैन से कई बार संपर्क किया गया। हर बार जल्द लाइट ठीक कराने का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी है। उन्होंने कहा कि गली में अंधेरा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। नगरपालिका प्रशासन से मांग की गई है कि खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को रात में सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।