फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छठ पूजा 2021: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व, व्रतियों ने सूर्यदेव से मांगी सुख समृद्धि, तस्वीरें

Mon, 08 Nov 2021 10:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Nov 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2021 Celebration Starts in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

नहाय खाय के साथ सोमवार को आस्था का महापर्व छठ शुरू हुआ। उत्तराखंड में छठ पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खाने में लौकी की सब्जी, चने की दाल और रोटी, बिस्तर की जगह फर्श पर बिछी चटाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ व्रत का संकल्प लिया गया।



छठ पूजा 2021: उत्तराखंड में छठ पर 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

मंगलवार को खरना से व्रत की शुरुआत होगी। ऋषिकेश में सार्वजनिक छठ पूजन समिति की ओर से त्रिवेणीघाट पर सूर्य नारायण के धर्मध्वजा स्थापना की गई। हरिद्वार में छठ पर्व पर विष्णु लोक कॉलोनी से पूर्व दर्जा धारी किरण सिंह और रेखा गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रेमनगर घाट तक कलश यात्रा निकाली। 

छठ व्रत रखने वालों ने सोमवार को नहाय-खाय के बाद विधि-विधान से भगवान सूर्य की उपासना की। श्रद्धालुओं ने भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत कई लोक भाषाओं में छठ मैया के गीत गाए। 

Chhath puja 2021 Celebration Starts in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

बिहारी महासभा के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि महासभा की तरफ से छठ पर्व की अधिकतर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टपकेश्वर व चंद्रबनी में इंतजाम किए गए हैं। पूजन के लिए घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस राज्य में हर पर्व को सम्मान दिया जाता है। यही वजह है कि छठ पर्व पर इतना उत्साह है।

Chhath puja 2021 Celebration Starts in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

बिहारी महासभा की ओर से टपकेशवर मंदिर में अरवा चावल और दाल के साथ कद्दू की सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह ने बताया कि नहाय खाय के दिन चना दाल, कद्दू की सब्जी और अरवा चावल का भात प्रसाद के रूप में बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2021 Celebration Starts in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

इस दिन बनने वाले खाने में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। सोमवार को टपकेश्वर महादेव मंदिर, प्रेम नगर, चंद्रबनी मंदिर में साफ-सफाई करके तीनों स्थानों पर कद्दू भात बांटा गया। इस मौके पर टपकेश्वर मंदिर में चंदन कुमार झा, रितेश कुमार, प्रभात कुमार, आलोक कुमार, अमरेंद्र कुमार, विनय कुमार, सतेंद्र सिंह अमरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Chhath puja 2021 Celebration Starts in Uttarakhand photos
उत्तराखंड में छठ पर्व - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को खरना (छोटी छठ) है। इस दिन व्रती महिलाएं उपवास रख कर खीर और रोटी ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का उपवास शुरू होगा। व्रती पूरी तरह नमक का त्याग कर देंगे। दिनभर उपवास रखा जाएगा, पानी भी ग्रहण नहीं किया जाएगा। इसके अलावा भोजन गैस पर नहीं बनाया जाएगा। शाम को व्रती खुद गुड़ की खीर बनाकर ग्रहण करेंगे। इसके लिए लकड़ी, चूल्हे और कोयले का इंतजाम किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed