{"_id":"5fb885828ebc3e9be10570e2","slug":"chhath-puja-2020-in-uttarakhand-chhath-puja-celebration-in-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja in Uttarakhand : गीत-गवनई के साथ व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, बिखरी छठ की छटा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja in Uttarakhand : गीत-गवनई के साथ व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, बिखरी छठ की छटा, तस्वीरें...
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 21 Nov 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही शनिवार यानि आज सुबह सूर्य उपासना के महापर्व छठ के चार दिनी कठिन अनुष्ठान का समापन हो गया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने पारण कर ठेकुआ का प्रसाद बांटा।
2 of 8
- फोटो : amar ujala
कच्चे बांस के सूप में सिंघाड़ा, नारियल, फल, कच्ची हल्दी, मूली, गन्ना समेत पूजन सामग्री सिर पर लेकर जाते पुरुष और ‘कांचहि बांस की बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ समेत छठ के अन्य गातीं महिलाएं... शनिवार सुबह घाटों पर यह दृश्य देखते ही बन रहा था।
3 of 8
- फोटो : amar ujala
पूजा-अर्चना के बाद व्रती महिलाओं ने कमर भर पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया। साथ ही पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि चार दिवसीय लोकआस्था के महापर्व के अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है जिसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
गुरुवार को खरना के बाद से व्रत करने वाली महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया था। रातभर उन्होंने छठी मइया की आराधना की। घर-घर छठी मइया के गीत गाए जा रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।