फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra : यात्रियों को जाम से मिलेगी निजात, लगेगा ट्रैफिक इंसीडेंट मैनेजमेंट सिस्टम, SMS करेगा अलर्ट

Thu, 03 Aug 2023 12:04 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Aug 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatri will get relief from jam soon TransportMinistry will install Traffic Incident Management System
जाम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

चारधाम यात्रा में लंबे ट्रैफिक जाम और भूस्खलन के खतरे के बीच यात्रा सुरक्षित रखने के मकसद से परिवहन मंत्रालय ट्रैफिक इंसीडेंट मैनेजमेंट सिस्टम (टीआईएमएस) लगाने जा रहा है। इस सिस्टम के बाद चारधाम यात्रा और सुगम हो जाएगी।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा मार्ग पर हर साल यात्रियों की भारी भीड़ या भूस्खलन हो जाने पर लंबा जाम लग जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए मंत्रालय यहां टीआईएमएस लगाने जा रहा है।

इस तकनीक को स्थापित करने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। मंत्रालय के इसके लिए निविदा निकाली है। यहां कंपनी पूरा सिस्टम स्थापित करने के साथ ही उसके रखरखाव से लेकर संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी।

Chardham Yatri will get relief from jam soon TransportMinistry will install Traffic Incident Management System
जाम - फोटो : अमर उजाला

इस सिस्टम के लागू होने के बाद चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक की पूरी जानकारी ड्राइवर को मिलेगी। अगर कहीं जाम होगा तो उन्हें एसएमएस से सूचना मिल जाएगी ताकि वह किसी वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल कर सकें।

Chardham Yatri will get relief from jam soon TransportMinistry will install Traffic Incident Management System
जाम - फोटो : अमर उजाला

इसी प्रकार, कहीं जाम या अन्य दुर्घटना होने पर ट्रैफिक जाम की सूचना इस सिस्टम से तत्काल मंत्रालय को मिल जाएगी। ताकि मंत्रालय की टीम भी वहां तेजी से काम कर सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatri will get relief from jam soon TransportMinistry will install Traffic Incident Management System
जाम - फोटो : amar ujala

इस साल भी चारधाम यात्रा में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: एनडी तिवारी की विरासत पर पार्टी में गरमाई सियासत, इस दावेदार ने मचाई हलचल

विज्ञापन
Chardham Yatri will get relief from jam soon TransportMinistry will install Traffic Incident Management System
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

यात्रा से लौटने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर गरुड़चट्टी से वाया चीला होते हुए गुजारा गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed