केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में वीआईपी श्रद्धालुओं से अब तक बीकेटीसी ने 24 लाख रुपये कमाए हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने पहली बार दोनों धामों में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले अतिथियों से दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क की व्यवस्था शुरू की है। 8241 वीआईपी अतिथि केदारनाथ व बदरीनाथ में दर्शन कर चुके हैं।
बीकेटीसी ने देश के प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर वीआईपी अतिथियों से दर्शन के लिए शुल्क की व्यवस्था शुरू की है। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से 26 मई तक बीकेटीसी को नई व्यवस्था से 24,72, 300 लाख की आय प्राप्त हुई है। इसमें केदारनाथ धाम में 2922 वीआईपी ने दर्शन किए। जिनसे 8,76,600 रुपये और बदरीनाथ धाम में 5319 वीआईपी से 15,95,700 रुपये की आय हुई है।
बीकेटीसी ने किया था अध्ययन
शुल्क व्यवस्था के लिए बीकेटीसी ने चारधाम यात्रा से पहले तिरुपति बाला जी, वैष्णों देवी, महाकाल व सोमनाथ धाम में पूजा व मंदिर प्रबंधन व्यवस्था के अध्ययन किया था। रिपोर्ट के आधार पर पहली बार बीकेटीसी ने बोर्ड बैठक में 300 रुपये प्रति वीआईपी से शुल्क लेने का निर्णय लिया था।
2 of 5
एक्टर अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बीकेटीसी की ओर से वीआईपी श्रद्धालुओं को प्राथमिकता के आधार पर दर्शन कराने के साथ प्रसाद भी दिया जाता है।
3 of 5
एक्टर अक्षय कुमार पहुंचे केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 300 रुपये चुका कर दर्शन किए।
4 of 5
फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने किए बाबा केदार के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद केदारनाथ मंदिर में अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री कंगना रणौत समेत कई वीआईपी भी दर्शन करने पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra : एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, 40 लाख पार करने वाला है आंकड़ा
5 of 5
सीएम धामी पहुंंचे केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
नई व्यवस्था के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस व्यवस्था से वीआईपी ने नाम पर अनावश्यक रूप से मंदिर में घुसने वालों पर रोक लगी है। साथ ही बीकेटीसी की आय बढ़ाने से व्यवस्थाओं में सुधार होगा। आगामी समय में इस व्यवस्था में और अधिक सुधार किया जाएगा। -अजेंद्र अजय, अध्यक्ष, बीकेटीसी