{"_id":"64729f0618dcfb53a80896c3","slug":"chardham-yatra-more-than-60-thousand-passengers-are-registering-in-a-day-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra : एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, 40 लाख पार करने वाला है आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra : एक दिन में 60 हजार से अधिक यात्री कर रहे हैं पंजीकरण, 40 लाख पार करने वाला है आंकड़ा
Sun, 28 May 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 28 May 2023 05:53 AM IST
सार
कुल पंजीकरण का आंकड़ा 40 लाख पार पहुंचने वाला है। शनिवार को शाम सात बजे तक चारों धामों के लिए 55 हजार पंजीकरण हो चुके थे, जबकि शुक्रवार को 60 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे।
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारधाम यात्रा के लिए एक दिन में औसतन 60 हजार पंजीकरण कर रहे हैं। कुल पंजीकरण का आंकड़ा 40 लाख पार पहुंचने वाला है। शनिवार को शाम सात बजे तक चारों धामों के लिए 55 हजार पंजीकरण हो चुके थे, जबकि शुक्रवार को 60 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे।
विज्ञापन
इस बार मौसम की चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। सरकार का मानना है कि इस बार यात्रियों का आंकड़ा 50 लाख पार कर सकता है, जो नया रिकॉर्ड होगा। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक व पंजीकरण के नोडल अधिकारी योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए अब तक 36 लाख 87 हजार 917 यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
केदारनाथ के लिए 12 लाख 61 हजार 400, बदरीनाथ के लिए 10 लाख 88 हजार 122, गंगोत्री के लिए 6 लाख 61 हजार 937, यमुनोत्री के लिए 6 लाख 7 हजार 853 और हेमकुंड साहिब के लिए 68 हजार 605 पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि अब तक 16.26 लाख यात्रियों ने चारों धामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए हैं।
विज्ञापन