{"_id":"628762c725b18e72c90ec320","slug":"chardham-yatra-2022-yamunotri-highway-closed-again-due-to-landslide-three-thousand-passengers-stranded-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chardham Yatra: 25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, 7000 यात्री फंसे, बड़े वाहनों की आवाजाही भी रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chardham Yatra: 25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर बंद, 7000 यात्री फंसे, बड़े वाहनों की आवाजाही भी रुकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 20 May 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को फिर भूधंसाव से बंद हो गया। इस दौरान यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब 250 से 300 वाहन यहां फंसे। हाईवे को सुचारु करने में जुटी एनएच की टीम ने छोटे वाहनों को बमुश्किल निकाला, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई।
शुक्रवार को हाईवे पर भूधंसाव के कारण यहां लगभग 7000 यात्री फंस गए। हाईवे खोलने की प्रयास किया गया, लेकिन आखिर में प्रशासन ने लोगों से पहले गंगोत्री जाने की अपील की। घंटों यहां फंसे रहने के बाद कई यात्रियों ने गंगोत्री का रुख किया। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिन हाईवे को बंद कर दिया है।
यमुनोत्री हाईवे पर बड़े बड़े वाहनों की बाद पाली गाड़ से लेकर स्याना चट्टी तक लगभग पांच किमी जाम लग गया। छोटे वाहनों की आवाजाही भीयहां जोखिम भरी है। मजदूरों ने भी जोखिम देखते हुए काम करने से मना कर दिया है। राणा चट्टी के समीप अवरुद्ध हुए यमुनोत्री हाईवे को यातायात के लिए खोलना किसी चुनौती से कम नहीं है। हाईवे की दीवार जहां धंसी थी, वहां नीचे गहरी खाई थी। जबकि हाईवे के ऊपर कठोर चट्टानें हैं।
2 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम छह बजे राणा चट्टी के समीप यमुनोत्री हाईवे की दीवार धंस गई थी, जिससे यहां बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया था। एनएच खंड के कर्मियों ने बुधवार रात से ही मरम्मत का कार्य शुुरू कर दिया था।
3 of 5
यमुनोत्री हाईवे, चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
मरम्मत कार्य के दौरान एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत, एक सहायक व एक अवर अभियंता व 12 मजदूरों ने 25 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवे को खोला, लेकिन फिर शुक्रवार को भूधंसाव के कारण हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
सीओ बड़कोट सुरेंद्र भंडारी ने बताया कि यात्रियों को छोटे वाहनों से यमुनोत्री भेजा जा रहा है। इसके लिए दोबटा में छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है।
सीओ ने बताया कि तीन दिन के भीतर एनएच पर दीवार लगाने का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संभावना है कि तीन दिन बाद हाईवे को पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।