फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chardham Yatra: यात्री क्षमता और वीआईपी दर्शन खत्म करने से असमंजस, सीएम के बयान के बाद जानिए डीएम ने क्या कहा?

Sat, 14 May 2022 08:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 14 May 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Confusion created by ending VIP darshan of Char Dham passenger capacity, See Photos
Chardham Yatra - फोटो : अमर उजाला
कोविड महामारी के कारण दो साल बाद संचालित हुई चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने के लिए यात्रियों की क्षमता और वीआईपी दर्शन व्यवस्था खत्म करने से असमंजस की स्थिति पैदा हुई है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में क्षमता के दो से तीन गुना तक यात्रियों के पहुंचने से इंतजामों की पोल खुली है।


निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों को धामों में भेजने की व्यवस्था करने के बाद दर्शन के लिए भक्तों की लंबी लाइनें लग रही हैं। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शासन ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने के लिए प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या तय की थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री का बयान आया कि चारधाम में यात्रियों की कोई संख्या तय नहीं की गई है। हालांकि सरकार के स्तर पर प्रतिदिन के हिसाब से धामों पर तीर्थयात्रियों की संख्या का पहले से ही निर्धारण कर दिया गया था। सीएम के बयान के बाद भी आदेश में कोई संशोधन नहीं हुआ। कुछ समय के लिए तीर्थयात्रियों में असमंजस रहा कि वे पूर्व निर्धारित यात्रा पर निकलें या नहीं।
Chardham Yatra 2022, Confusion created by ending VIP darshan of Char Dham passenger capacity, See Photos
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
इस बीच मुख्यमंत्री ने यात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए चारों धामों में तय की गई यात्रियों की संख्या को एक-एक हजार बढ़ाने के निर्देश दिए। जिसमें केदारनाथ धाम में 13 हजार, बदरीनाथ धाम में 16 हजार, गंगोत्री में आठ हजार व यमुनोत्री धाम में पांच हजार संख्या निर्धारित की गई है।
Chardham Yatra 2022, Confusion created by ending VIP darshan of Char Dham passenger capacity, See Photos
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला

इसके बावजूद धामों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने चारधामों में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था को खत्म कर एक समान व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Confusion created by ending VIP darshan of Char Dham passenger capacity, See Photos
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

इससे भी धामों में वीआईपी दर्शन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हुई। इस बात का संशय बना रहा कि चारधामों में आने वाले वीआईपी भी आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में खड़े होकर दर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें...भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या: ऊधम सिंह नगर में खनन पट्टे को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

 

विज्ञापन
Chardham Yatra 2022, Confusion created by ending VIP darshan of Char Dham passenger capacity, See Photos
केदरनाथ - फोटो : अमर उजाला
इस सवाल पर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि दर्शन के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल का पालन होगा। लेकिन हेली सेवा से आने वाले यात्री भी लाइन में लग कर दर्शन करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed