फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: रात में रंग-बिरंगी रोशनी से दमक रहा केदारनाथ, भक्तों की उमड़ी भीड़, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा

Mon, 15 May 2023 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 May 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023 Kedarnath temple shining with colorful lights at night Huge crowd of devotees Photos
रात में केदारनाथ धाम का अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए बाबा के भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर का नजारा और भी दिव्य नजर आ रहा है। सोमवार को 22424 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद एक दिन में यह अभी तक की सबसे अधिक संख्या है। 

Kedarnath: सेवा, समर्पण और सहभागिता का संदेश दे रहे NDRF के जवान, हिमखंड जोन में यात्रियों की राह कर रहे आसान

बीकेटीसी के कार्यकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सोमवार को 404 बच्चों के साथ 13498 पुरुष, 8525 महिलाएं शामिल हैं। धाम में कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 311576 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Char Dham Yatra 2023 Kedarnath temple shining with colorful lights at night Huge crowd of devotees Photos
रात में केदारनाथ धाम का अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोनप्रयाग से कुल 17345 श्रद्धालुओं को केदारनाथ भेजा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि पूरे दिनभर मौसम सामान्य रहा। इस दौरान अपराह्न बाद चार बजे तक श्रद्धालुओं को भेजा गया।

Char Dham Yatra 2023 Kedarnath temple shining with colorful lights at night Huge crowd of devotees Photos
रात में केदारनाथ धाम का अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला

स्वास्थ्य विभाग ने सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 1900 श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच कर इलाज किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मार्तोलिया ने बताया कि अब तक कुल 15 यात्रियों को एयर लिफ्ट किया जा चुका है जिसमें छह को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023 Kedarnath temple shining with colorful lights at night Huge crowd of devotees Photos
रात में केदारनाथ धाम का अद्भुत नजारा - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ तक आकस्मिक एवं ओपीडी में 1900 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कराया गया। इस दौरान 63 यात्रियों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराया गया। 

विज्ञापन
Char Dham Yatra 2023 Kedarnath temple shining with colorful lights at night Huge crowd of devotees Photos
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस सीजन में 21 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया है। सुबह 4 से 10 बजे तक कम भीड़ रहने पर भक्तों को गर्भगृह से दर्शन कराए जा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed