फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Char dham yatra 2021: Yamunotri Dham Doors will Open On 14 may on Akshaya Tritiya

चारधाम यात्रा 2021: आज खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, पुजारी समेत केवल 25 लोग होंगे शामिल

Thu, 13 May 2021 04:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 May 2021 04:45 PM IST
सार

कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
Char dham yatra 2021: Yamunotri Dham Doors will Open On 14 may on Akshaya Tritiya
यमुनोत्री धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर शुक्रवार 14 मई को यमुनोत्री धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल एवं सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: पहली बार अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, ये है वजह
विज्ञापन


मां यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि महाराज) की डोली भी उन्हें विदा करने यमुनोत्री तक जाएगी। अभिजित मुहूर्त में दोपहर 12.15 बजे विशेष पूजा अर्चना और विधि विधान के साथ यमुनोत्री मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारधाम यात्रा 2021: केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग करने वाले 11 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को वापस मिलेगा टिकट का पैसा

उन्होंने बताया कि कोविड महामारी को देखते हुए इस बार कपाटोद्घाटन में पुजारी, तीर्थ पुरोहित एवं पलगीर समेत कुल 25 लोग शामिल होंगे। इन सभी लोगों की कोरोना जांच कराई गई है।

यमुनोत्री धाम की सुगम यात्रा के लिए पैदल मार्ग तैयार

कोरोना काल बीतने के बाद चारधाम यात्रा शुरू होने पर तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम की सुगम यात्रा कर सकेंगे। लोनिवि ने बीते साल भिडियालीगाड़ के पास भूस्खलन से तबाह हुए यमुनोत्री धाम के पैदल रास्ते का बाईपास तैयार कर दिया है। बाईपास में पक्के पैदल मार्ग के साथ ही पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।

बीते साल 11 सितंबर को भिडियालीगाड़ के पास हुए भारी भूस्खलन से जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बना पुल और करीब 150 मीटर रास्ता ध्वस्त हो गया था। भले ही देशभर में कोविड महामारी के चलते सरकार ने इस बार चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है, लेकिन अनादिकाल से चली आ रही परंपरा के तहत अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को यमुनोत्री मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ खोले जाएंगे।

साथ ही लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही कोविड महामारी से निजात मिलने पर पुन: चारधाम यात्रा शुरू होगी। लोनिवि ने बीते अप्रैल में यात्रा महत्व के इस मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कराया था। कोरोना संक्रमण और खराब मौसम की चुनौतियों के बावजूद करीब सवा महीने में लोनिवि ने यहां 36 मीटर स्पान का पैदल पुल और करीब 300 मीटर बाईपास मार्ग तैयार कर दिया है। अब मां यमुना की डोली यात्रा इसी रास्ते से होकर यमुनोत्री धाम पहुंचेगी। 

चुनौतियों के बावजूद पूरा किया कार्य
लोनिवि के साइट इंचार्ज रविंद्र चौहान ने बताया कि कम समय, कोविड महामारी और मौसम की बेरुखी के चलते बाईपास मार्ग का निर्माण कराना चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद सवा महीने में कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्ग पर रेलिंग आदि कुछ छूटे हुए कार्य भी कुछ ही दिनों में पूरे कर लिए जाएंगे। अब यह रास्ता सुरक्षित यात्रा के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed