फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चारधाम यात्रा 2020: कपाट खुलने से पहले 10 कुंतल फूलों से सजा बाबा केदार का धाम, तस्वीरें...

Wed, 29 Apr 2020 12:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Apr 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Char dham yatra 2020:  Kedarnath Temple being decorated as its Doors will open Tomorrow, Photos
बुधवार को सुबह 6.10 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को सुबह 6.10 बजे मेष लग्न में भगवान केदारनाथ धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। इसके बाद अगले छह माह तक बाबा केदार की धाम में ही पूजा-अर्चना होगी। इससे पहले आज केदारनाथ मंदिर को गेंदा व अन्य प्रकार 10 कुंतल फूलों से सजाया गया है। वहीं, पूजा में पुजारी समेत 16 लोग ही शामिल होंगे।

Char dham yatra 2020:  Kedarnath Temple being decorated as its Doors will open Tomorrow, Photos
- फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि यात्राकाल के लिए बाबा केदार की पूजा-अर्चना के लिए जरूरी पूजन सामग्री भी डोली के साथ धाम पहुंचा दी गई है। संगम से मंदिर परिसर  तक बर्फ को काटकर चार फीट से अधिक चौड़ा रास्ता बनाया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के कारण इस बार आम श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के साक्षी नहीं बन पाएंगे।

Char dham yatra 2020:  Kedarnath Temple being decorated as its Doors will open Tomorrow, Photos
- फोटो : अमर उजाला

देवस्थानम बोर्ड द्वारा कपाट खोलने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। तड़के तीन बजे से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू हो जाएगी। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग द्वारा बाबा की समाधि पूजा के साथ अन्य सभी धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद ऊखीमठ तहसील प्रशासन की मौजूदगी में सुबह तय समय पर सुबह 6.10 बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Char dham yatra 2020:  Kedarnath Temple being decorated as its Doors will open Tomorrow, Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के प्रभारी अधिकारी बीडी सिंह समेत प्रशासन व पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष कपाटोद्घाटन समारोह सूक्ष्म रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस बार आम श्रद्धालुओं को धाम जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Char dham yatra 2020:  Kedarnath Temple being decorated as its Doors will open Tomorrow, Photos

प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के बाद परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा संचालन का निर्णय लिया जाएगा। बता दें कि मध्य हिमालय में 11750 फीट की ऊंचाई पर मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर विराजमान भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है। धाम का नर-नारायण, पांडवों और आदि गुरू शंकराचार्य की भक्ति और तप से सीधा संबंध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed