फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ यात्रा ने हासिल किए नए आयाम, दर्शनार्थियों की संख्या में पहली बार हुई इतनी बढ़ोतरी

Thu, 25 Jul 2019 12:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Jul 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
char dham yatra 2019 Kedarnath yatra achieved New dimension
- फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ यात्रा के इतिहास में एक और अध्याय जुड़ गया है। धाम में पहली बार दर्शनार्थियों की संख्या 8 लाख को भी पार गई है। यहां आए दिन तेज बारिश व घने कोहरे के बाद भी प्रतिदिन डेढ़ हजार तक श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे हैं। कपाट खुलने के बाद से अभी तक 801640 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 

Trending Videos
char dham yatra 2019 Kedarnath yatra achieved New dimension
- फोटो : एएनआई

11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान आशुतोष के ग्याहरवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ की यात्रा इस वर्ष 9 मई से शुरू हुई थी। बाबा के दर्शनों के लिए इस बार आस्था और उल्लास चरम पर रहा। 20 मई को जहां दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख के पार हुई। वहीं, 21 मई से यात्रा ने रफ्तार पकड़ी जो 12 जून तक बनी रही।

char dham yatra 2019 Kedarnath yatra achieved New dimension

इन 23 दिनों में ही पांच लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच गए थे। यहीं नहीं, 7 जून को धाम में 36179 श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए, जो एक दिन में सबसे अधिक दर्शनार्थियों का रिकार्ड है। इसके अलावा पांच दिनों तक दर्शनार्थियों की संख्या 30 हजार से अधिक बनी रही। खराब मौसम के बावजूद बाबा के भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
char dham yatra 2019 Kedarnath yatra achieved New dimension

आस्था का उल्लास यह रहा कि बीते वर्ष पहुंचे 7 लाख 31 हजार से अधिक श्रद्धालुओं का आंकड़ा इस वर्ष 45वें दिन में ही पार हो गया था। इसके बाद यात्रा में कुछ दिनों तक कमी बनी रही। लेकिन बीते 17 जुलाई से सावन का महीना शुरू होते ही धाम में पुन: रौनक लौट आई है। बीते सप्ताह से यहां प्रतिदिन एक से डेढ़ हजार श्रद्धालु जलाभिषेक को पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
char dham yatra 2019 Kedarnath yatra achieved New dimension

मंदिर समिति के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का ढाई माह की यात्रा में दर्शन करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख तक पहुंच सकती है। कहा कि सितंबर से यात्रा फिर रफ्तार पकड़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed