बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी मलबा व बोल्डर आने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। यहां का मंजर देख आप समझ जाएंगे कि पहाड़ का जीवन भी 'पहाड़' सा ही है।
2 of 5
लामबगड़
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक बुधवार को देर रात बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी मलबा व बोल्डर आ गया।
3 of 5
badrinath highway, rain, land slide
- फोटो : अमर उजाला
जिस कारण यहां यातायात अवरुद्ध हो गया है। हाईवे लैंड स्लाइड के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
4 of 5
पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
बरसात में अक्सर यहां मलबा आने से हाईवे बंद हो जाता है। पहाड़ी से गिर रहे पत्थर अक्सर हादसे का सबब बन जाते हैं।
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कुछ दिन पहले ही लामबगड़ में बदरीनाथ से आ रही एक बस के ऊपर से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आठ सवार घायल हो गए थे।