फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Team departs for Army Service Corps' white-water rafting expedition

Dehradun News: आर्मी सर्विस कोर के श्वेत जल नौका अभियान के लिए दल रवाना

Tue, 06 Oct 2026 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Team departs for Army Service Corps' white-water rafting expedition
देहरादून। साहस, दृढ़ता, अनुशासन और दल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्मी सर्विस कोर के श्वेत जल नौका अभियान-2026 का सोमवार को देहरादून से शुभारंभ हुआ। मेजर जनरल पीके तिवारी, एमजीएएससी, मध्य कमान ने 16 सदस्यीय अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

अभियान दल सात से 11 अक्टूबर तक रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश के बीच करीब 145 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण नदी यात्रा पूरी करेगा। दल में दो अधिकारी, दो कनिष्ठ कमीशंड अधिकारी और 12 अन्य रैंक के सैन्यकर्मी शामिल हैं। अभियान की वास्तविक नदी यात्रा सात अक्टूबर को रुद्रप्रयाग से शुरू होगी। दल पांच चरणों में यात्रा पूरी करेगा। पहले चरण में रुद्रप्रयाग से धारी देवी मंदिर, दूसरे में धारी देवी मंदिर से श्रीनगर, तीसरे में श्रीनगर से देवप्रयाग, चौथे में देवप्रयाग से कौड़ियाला और अंतिम चरण में कौड़ियाला से ऋषिकेश तक राफ्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान दल अलकनंदा की तेज धाराओं को पार करते हुए देवप्रयाग पहुंचेगा। यहां अलकनंदा और भागीरथी के संगम के बाद दल गंगा की धाराओं में प्रवेश करेगा और कौड़ियाला से ऋषिकेश तक आगे बढ़ेगा। अभियान के लिए चयनित दल ने 21 सितंबर से तीन अक्टूबर तक एएएनसी, रायवाला में श्वेत जल नौका का गहन प्रशिक्षण लिया। आर्मी सर्विस कोर का ऐसा अभियान इससे पहले 2022 में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आयोजित हुआ था। अभियान का समापन 11 अक्टूबर को ऋषिकेश में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed