फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress corners government over Doon triple murder

Dehradun News: दून ट्रिपल मर्डर पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Tue, 06 Oct 2026 09:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 06 Oct 2026 09:35 PM IST
विज्ञापन
Congress corners government over Doon triple murder
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को घर में घुसकर दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या की घटना पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि राजधानी में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या से यह सवाल खड़ा होता है कि राजधानी में आम नागरिक अपने घर में कितने सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद सरकार और पुलिस प्रशासन को कानून-व्यवस्था पर जवाब देना चाहिए। शर्मा ने तीनों हत्याओं की तत्काल और निष्पक्ष जांच, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर राजधानी में कानून का राज और लोगों का भरोसा कायम किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर कहा कि ट्रिपल मर्डर की घटना से प्रदेश में पुलिस और सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का भय कम होता जा रहा है। धस्माना ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ पार्षद अमिता सिंह के घर हुई लूट के एक सप्ताह के भीतर लूट के लिए तीन लोगों की हत्या की घटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अस्पताल में तीन शव होने के बावजूद किसी वरिष्ठ अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने पर भी सवाल उठाए। धस्माना ने बताया कि वह इस मामले में डीजीपी और मुख्य सचिव से मुलाकात कर कांग्रेस की ओर से मांग पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed