भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद उर्फ 'रावण' की प्रेम कहानी उत्तराखंड में शुरू हुई थी।
चंद्रशेखर आजाद की प्रेमिका हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर की रहने वाली है। प्रेमिका से रावण की कई सालों से नजदीकी है। वह यहां आकर प्रेमिका को लेकर फरार हुआ था।
बता दें कि सहारनपुर के शब्बीरपुर में हुए दंगों के बाद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण चर्चाओं में आया। दंगा भड़काने का उसी को मुख्य आरोपी माना जा रहा है। यूपी पुलिस तब से उसकी तलाश कर रही थी। चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण की लोकेशन सहारनपुर पुलिस को हरिद्वार में मिली थी।
4 of 6
सहारनपुर, भीम आर्मी, चंद्रशेखर रावण, पंजाब
- फोटो : SELF
तब सहारनपुर पुलिस ने दबिश भी दी थी, लेकिन वह तक फरार हो चुका था। दरअसल, रावण ज्वालापुर में अपनी प्रेमिका के सहारे ही शरण लिए हुए था। जब उसे पता चला कि यूपी पुलिस उस तक पहुंच सकती है तो वह प्रेमिका को लेकर फरार हो गया था।
उस वक्त वह कई राज्यों की यात्रा करते हुए डलहौजी, हिमाचल प्रदेश पहुंचा था। तब तक यूपी पुलिस को पता नहीं था कि वो अपनी प्रेमिका के साथ है। जब उसके मोबाइल फोन नंबरों को खंगाला गया तो ज्वालापुर की एक युवती का भी नंबर ट्रेस हुआ। तब खुलासा हुआ कि रावण की प्रेमिका यहां की रहने वाली है और उसके साथ ही है।