फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cbse Board 12th Result 2022: Doon reason topper Harman Kaur Interview

CBSE 12th Result 2022: आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं दून रीजन की टॉपर हरमन

Fri, 22 Jul 2022 08:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Jul 2022 08:53 PM IST
सार

हरमन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से मार्गदर्शन के लिए शिक्षिका जमाल आरा व तनु मित्तल का नाम लिया।

विज्ञापन
Cbse Board 12th Result 2022: Doon reason topper Harman Kaur Interview
हरमन कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की छात्रा हरमन कौर बब्बर ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल प्रदेश में बल्कि दून रीजन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


हरमन ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने विशेष रूप से मार्गदर्शन के लिए शिक्षिका जमाल आरा व तनु मित्तल का नाम लिया। छात्रा के पिता सतपाल सिंह मोटर मैकेनिक का कार्य करते हैं और वह जेनरेटर को किराये पर देने का बिजनेस करते हैं जबकि माता सुरेंद्र कौर गृहिणी हैं। 
विज्ञापन


CBSE 12th Toppers 2022: अभिनव 99.60 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर, देखें देहरादून रीजन की टॉप 10 की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमन ने बताया कि वह फिलहाल सीए की तैयारी कर रहीं हैं। कहा कि वह स्नातक की पढ़ाई के साथ ही यूपीएससी की भी तैयारी करेंगी। भविष्य में वह आईएएस बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं। हरमन ने कहा उनकी गणित विषय में रुचि है।

परीक्षा के दौरान उन्होंने कभी पढ़ाई के घंटों को नहीं गिना लेकिन सामान्य दिनों में वह पांच से छह घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करतीं थीं। उन्होंने अपनी सफलता का मूल मंत्र शिक्षकों की सलाह पर अमल करना बताया। वह कहती हैं कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। परिवार में वह दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की हैं। 

हरमन कौर बब्बर के अंक 

विषय -           अंक 
गणित -          100
अकाउंट -       100
बिजनेस -       100
इकोनॉमिक्स -100
अंग्रेजी -         99
पेंटिंग -          99

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed