फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: खुदाई करते वक्त जमीन के नीचे दिखा चौंकाने वाला नजारा

Wed, 19 Aug 2015 09:13 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 19 Aug 2015 09:13 AM IST
विज्ञापन

PICS: खुदाई करते वक्त जमीन के नीचे दिखा चौंकाने वाला नजारा

cave found in bageshwar.

उत्तराखंड के बागेश्वर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान जमीन के नीचे अद्भुत जलकुंड मिले हैं। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट स्थित पाताल भुवनेश्वर की गुफा की तरह ही बागेश्वर जिले के पैठाण ग्राम पंचायत के अठपैसिया तोक में भी सड़क चौड़ा करने के लिए की जा रही खुदाई के वक्त एक मनोरम गुफा मिली है।

PICS: खुदाई करते वक्त जमीन के नीचे दिखा चौंकाने वाला नजारा

cave found in bageshwar.

गुफा के भीतर जलकुंड और उसके बराबर में शिवलिंग का आभास कराती शिला भी है जिस पर पानी टपक रहा है। दीवारों पर भगवान गणेश और नागों समेत कई तरह की आकृतियां बनी हुई हैं। खुदाई के दौरान गुफा मिलने की खबर का पता चलते ही इसे देखने वालों का तांता लग गया। गुफा के सड़क से लगे होने के कारण पल्ला कमस्यार क्षेत्र में पर्यटन की नई उमीद जग गई है।

PICS: खुदाई करते वक्त जमीन के नीचे दिखा चौंकाने वाला नजारा

cave found in bageshwar.

बागेश्वर से करीब 50 किमी दूर अठपैसिया में कांडा रावतसेरा-बांस पटान सड़क के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। रविवार को जेसीबी से पहाड़ की खुदाई हो रही थी। तभी वहां से गुजर रहे कपूरी गांव के हिमांशु राठौर की नजर पहाड़ी में बने एक बड़े से गड्ढे पर पड़ी। वह उस स्थान पर गया और वहां से कुछ पत्थर हटाए। उसे वहां एक गुफा नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: खुदाई करते वक्त जमीन के नीचे दिखा चौंकाने वाला नजारा

cave found in bageshwar.

हिमांशु के साथ जीप चालक नितिन रावत भी था। हिम्मत कर दोनों युवा अंदर पहुंचे तो उन्हें वहां 14 मीटर लंबी और चार मीटर चौड़ी मनोरम गुफा दिखाई दी। गुफा के भीतर करीब चार मीटर लंबा, तीन मीटर चौड़ा, तीन फीट गहरा जलकुंड और इसी के बराबर में शिवलिंग का आभास कराती शिला थी, जिस पर पानी टपक रहा है।

विज्ञापन

PICS: खुदाई करते वक्त जमीन के नीचे दिखा चौंकाने वाला नजारा

cave found in bageshwar.

गुफा के भीतर गणेश, अन्य देवी-देवताओं, नाग और गाय के थन की आकृतियां बनी हुई थी। गुफा में जाने के लिए सड़क से चार मीटर नीचे उतरना पड़ता है। गुफा में एक साथ पांच से सात लोग आ-जा सकते हैं। बाहर आकर युवकों ने आसपास के लोगों को गुफा के बारे में बताया। इसके बाद वहां लोगों का तांता लग गया और पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed