फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oh My God: ये मांसाहारी पौधा खाता है मच्छर और कीड़े-मकोड़े, प्रेशर से बनाता है 'जाल' और फंसा लेता है शिकार

Sat, 02 Jul 2022 09:14 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Jul 2022 09:14 AM IST
विज्ञापन
Carnivorous plant found in Uttarakhand, which eats mosquitoes and insects, See Photos
उत्तराखंड में मिला मांसाहारी पौधा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जनपद के केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के जंगल में एक ऐसा दुर्लभ प्रजाति का पौधा मिला है, जो मच्छर और कीड़े खा जाता है। इस अत्यधिक दुर्लभ पौधे का नाम अट्रीकुलेरिया फर्सेलाटा है। इस पौधे की खोज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के शोध विंग के एसीएफ हरीश नेगी और शोधकर्ता मनोज सिंह ने की है।

शोध कर्ताओं ने बताया कि यह पौधा कांचुलाखर्क के समीप मिला है। इस मासांहारी पौधे को स्थानीय और सामान्य भाषा में ब्लैडरवॉर्ट्स कहते हैं। यह पौधा मच्छरों और कीड़े मकोड़ों को खा जाता है।अट्रीकुलेरिया फर्सेलाटा एक बेहद जटिल पौधा है। इसकी शारीरिक सरंचना अन्य पौधों से अलग होती है। ये प्रोटोजोआ (एक कोशिकीय जीव), कीड़े, लार्वा, मच्छर को खा जाता है।

यह वैक्यूम क्रिएट करके निगेटिव प्रेशर पैदा कर देता है। जिससे कीड़े इसके अंदर फंसकर खत्म हो जाते हैं। यह गीली मिट्टी और साफ पानी के आसपास पनपता है। उत्तराखंड वन अनुसंधान की इस मेहनत को 106 साल पुरानी जापानी शोध पत्रिका जरनल ऑफ जापानीज बॉटनी में जगह मिली है।

Carnivorous plant found in Uttarakhand, which eats mosquitoes and insects, See Photos
उत्तराखंड में मिला मांसाहारी पौधा - फोटो : अमर उजाला

अट्रीकुलेरिया फर्सेलाटा को अखिरी बार 1986 में सिक्किम व दार्जिलिंग में देखा गया था, उसके बाद यह कहीं देखा नहीं गया। आमतौर पर अट्रीकुलेरिया फर्सेलाटा ऐसी जगह पर पनपता है, जहां पर मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है।

Carnivorous plant found in Uttarakhand, which eats mosquitoes and insects, See Photos
उत्तराखंड में मिला मांसाहारी पौधा - फोटो : अमर उजाला

इस पौधे के न दिखने की सबसे बढ़ी वजह जंगलों में मानवीय हस्तक्षेप अधिक हो रहा है। साथ ही पर्यटन का विस्तार हो रहा है। एसीएफ हरीश नेगी बताते हैं कि अट्रीकुलेरिया फर्सेलाटा के मेडिकल के क्षेत्र में भी अच्छी डिमांड है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Carnivorous plant found in Uttarakhand, which eats mosquitoes and insects, See Photos
उत्तराखंड में मिला मांसाहारी पौधा - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग जैव विविधता से भरा हुआ है। प्रभाग के जंगलों में दुर्लभ वन्य प्राणियों के साथ ही बहुमूल्य वनस्पतियां मौजूद हैं। वर्ष 2019 में सप्तकुंड ट्रैक पर दुर्लभ प्रजाति का फूल लिपरिस पैगमई खिला था। देश में इस फूल के दीदार 124 साल बाद हुए थे।

ये भी पढ़ें...Drug Trafficking: दूसरों को फंसाने के चक्कर में खुल गई पोलपट्टी, शातिर के बुने जाल ने एनसीबी को भी चौंकाया

विज्ञापन
Carnivorous plant found in Uttarakhand, which eats mosquitoes and insects, See Photos
उत्तराखंड में मिला मांसाहारी पौधा - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2020 में गोपेश्वर के समीप मंडल घाटी में वन प्रभाग की शोध शाखा औैर भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के विज्ञानियों के शोध दल ने आर्किड पौधे की एक दुर्लभ प्रजाति खोजी है, जो भारत में पहली बार देखी गई है। आर्किड की इस नई प्रजाति की पहचान सिफलंथेरा इरेक्टा के रूप में की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed