फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से बिना बताए मथुरा घूमने निकले थे छह दोस्त, नहर में कार गिरते ही पसर गया सन्नाटा, तस्वीरें...

Mon, 03 Feb 2020 10:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
Car Fell into into Muradnagar gang nahar due to Fog Six friends Drown Photos
- फोटो : अमर उजाला

मुरादनगर में शनिवार देर रात को हुए कार हादसे में लापता देहरादून की दोनों छात्राओं के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों छात्राएं अपने चार दोस्तों के साथ घर से बिना बताए ही मथुरा घूमने के लिए निकली थीं। हादसे में दो छात्र तो बच गए जबकि चार अभी भी लापता हैं। दोनों छात्राएं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीबीए की पढ़ाई करती हैं। लाडली बेटियों के लापता से दोनों परिजनों के घर कोहराम मचा हुआ है। 

Car Fell into into Muradnagar gang nahar due to Fog Six friends Drown Photos
- फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर की राधिकापुरम कॉलोनी निवासी हिमांशु कुमार (20) पुत्र सुखबीर सिंह शनिवार शाम अनमोल (18) पुत्र प्रदीप कुमार व निशांत चौधरी (20) पुत्र नरेंद्र निवासी जाट कॉलोनी मुजफ्फरनगर, हर्षित (18) पुत्र नरेंद्र निवासी कोकड़ा मुजफ्फरनगर, कनिका बिंदल (21) पुत्री राजकुमार बिंदल निवासी पटेलनगर और सृष्टि जोशी (20) पुत्री अरुण जोशी निवासी गौतम विहार देहरादून के साथ एक्सयूवी कार से दिल्ली के लिए चला था। अनमोल और हर्षित बारहवीं के छात्र हैं। अनमोल के पिता अमेरिका में नौकरी करते है, जबकि हर्षित के पिता प्रॉपटी डीलर हैं।

Car Fell into into Muradnagar gang nahar due to Fog Six friends Drown Photos
- फोटो : अमर उजाला

हर्षित और अनमोल ने बताया कि शनिवार को अचानक मथुरा घूमने का प्लान बना। देहरादून से निशांत, हिमांशु, कनिका और सृष्टि आ रहे थे। उन्होंने अनमोल और हर्षित को मुजफ्फरनगर से अपने साथ कार में बैठा लिया। वे दिल्ली के लिए निकले तो रास्ते में कोहरे के कारण गंगनहर पटरी पर खड़ी कार दिखाई न देने के कारण उनकी कार, दूसरी को टक्कर मारते हुए गंगनहर में जा गिरी। नहर में गिरते ही कार की खिड़की खुल गई और उसमें सवार हिमांशु, निशांत, कनिका, सृष्टि पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, अनमोल व हर्षित तैरकर नहर से बाहर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Fell into into Muradnagar gang nahar due to Fog Six friends Drown Photos
- फोटो : अमर उजाला

बताया कि रात में दिल्ली रुकते और अगले दिन मथुरा जाते। नहर में बही सृष्टि निवासी गौतमविहार और कनिका निवासी पटेलनगर देहरादून उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रही है, निशांत कृषि विभाग में क्लर्क के पर पद तैनात हैं। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से निशांत की नौकरी लगी थी. वहीं, हिमांशु भी देहरादून में बीसीए प्रथम वर्ष का छात्र है।

विज्ञापन
Car Fell into into Muradnagar gang nahar due to Fog Six friends Drown Photos
- फोटो : अमर उजाला

सृष्टि  के चाचा अरविंद जोशी ने बताया कि सृष्टि शनिवार तीसरे पहर घर से बाजार के लिए कहकर निकली थी। सुबह उसने कहा था कि वह शाम तक वापस आ जाएगी। लेकिन, रात तक परिजन इंतजार करते रहे। देर रात दो बजे जब यह खबर आई तो सभी के होश उड़ गए। जबकि, कनिका अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। दोनों के परिजन इस बात से वाकिफ नहीं है कि दोनों सहेलियां दोस्ताें के साथ कैसे मुरादनगर पहुंच गई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed