फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैतृक गांव जा रहा था परिवार, एक हादसे से मातम में बदल गई सारी खुशियां, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार Updated Sat, 16 Jun 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Car Accident on kotdwar pauri highway three people from delhi killed photos
accident

दिल्ली का एक परिवार अपने पैतृक गांव कोटद्वार जा रहा था। लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने दंपति समेत तीन की जिंदगी लील ली।





 

Car Accident on kotdwar pauri highway three people from delhi killed photos
accident

दिल्ली से कुंणजखाल (संगलाकोटी) जा रही एक कार कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड़ गांव के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दंपति समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को कोटद्वार बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग एक ही परिवार के हैं, जो भैरव बाबा की पूजा में शामिल होने दिल्ली से अपने पैतृक गांव जा रहे थे।

Car Accident on kotdwar pauri highway three people from delhi killed photos
accident

थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे सतपुली-गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के निकट एक कार अनियंत्रित होकर ऊपर की सड़क से नीचे की सड़क पर जा गिरी। दुर्घटना में मयलगांव, कुणजखाल (संगलाकोटी) निवासी (हाल निवास मयूर बिहार फेस-3 दिल्ली) जगमोहन सिंह रावत (65), उनकी पत्नी पुष्पा रावत (56) और मोहन सिंह रावत (59) पुत्र गोविंद सिंह निवासी नोएडा की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Accident on kotdwar pauri highway three people from delhi killed photos
accident

हादसे में घायल पूरण सिंह रावत (54) पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह और बेबी डालची (7) पुत्री रोहित रावत को कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेंद्र कठैत ने बताया कि पुष्पा रावत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि जगमोहन सिंह रावत और मोहन सिंह रावत ने कोटद्वार के रास्ते में दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Car Accident on kotdwar pauri highway three people from delhi killed photos
accident

दुर्घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। घायल पूरन सिंह ने बताया कि सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे इन दिनों गांव में चल रही भैरव बाबा की पूजा में शामिल होने के लिए चार कारों से दिल्ली से एक साथ अपने पैतृक गांव जा रहे थे। दुर्घटनाग्रस्त कार सबसे आगे चल रही थी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed