उत्तराखंड के पौड़ी में कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की जिंदा जलाई गई बेटी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। छात्रा को 16 दिसंबर की शाम एक युवक ने पेट्रोल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया था। छात्रा ने रविवार को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल में अंतिम सांस ली। सोमवार को गांव के पैतृक घाट पर छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया।
2 of 6
पौड़ी की छात्रा का अंतिम संस्कार
जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से छात्रा के गांव और जिला मुख्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सोमवार को गांव के पैतृक घाट पर चाचा ने बेटी की चिता को मुखाग्नि दी।
3 of 6
पौड़ी की छात्रा का अंतिम संस्कार
इस दौरान विधायक पौड़ी मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, ब्लाक प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, ज्येष्ठ प्रमुख कल्जीखाल महेंद्र कुमार, कनिष्ठ प्रमुख कल्जीखाल दर्मियान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनूप कंडारी, एडीएम रामजी शरण शर्मा, जिला प्रवक्ता कांग्रेस संजय डबराल, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, उत्तराखंड कोली समाज संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंह राजा, सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत मोहन बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मुकेश रावत, कोतवाल पौड़ी मनोज रतूड़ी आदि मौजूद थे।
4 of 6
पौड़ी की छात्रा का अंतिम संस्कार
इससे पूर्व जिलाधिकारी सुशील कुमार, एसएसपी जगतराम जोशी और एडीएम रामजी शरण शर्मा ने दिवंगत छात्रा के गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। ग्रामीणों व छात्रा की मां ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने, उचित आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की गई है।
5 of 6
छात्रा की मौत के बाद गमगीन माहौल
छात्र-छात्राओं व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सोमवार को बीजीआर परिसर पौड़ी, अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल कंडारा व सफाई कर्मचारियों ने शोक सभा की। बीजीआर परिसर पौड़ी में परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने छात्रा को होनहार बताते हुए घटना को वीभत्स करार दिया। परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी।