फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत हत्याकांड: भाई ही निकला कातिल, रिश्ता तुड़वाने से था नाराज तो खौफनाक तरीके से दे डाली मौत 

Thu, 02 Jul 2020 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Brother Heinous Murder for Broke His relationship with girl In Udham Singh nagar
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सितारगंज में सूखी नदी तटबंध किनारे मिली लाश के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कातिल मृतक का रिश्ते का भाई ही निकला। उसने पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या की थी। रिश्ता टूटने पर वह उससे नाराज था। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर और मृतक की टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।

Brother Heinous Murder for Broke His relationship with girl In Udham Singh nagar
- फोटो : फाइल फोटो

मृतक के परिजन जहां हत्यारोपी पर फिरौती के लिए उनके बेटे सुशांत सरकार की हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो वहीं हत्यारोपी विप्लव सरकार ने सुशांत पर उसका वैवाहिक रिश्ता तुड़वाना हत्या की वजह बताई। पुलिस के मुताबिक विप्लव ने जब सुशांत को शराब पिलाई तो रिश्ता तुड़वाने को लेकर सुशांत से उसका दोबारा विवाद हो गया और गुस्से में उसने सुशांत की हत्या कर दी। बता दें कि 26 जून को रुद्रपुर के समीप सूखी नदी तटबंध किनारे बांस की झाड़ियों के नीचे युवक का शव मिला था। सिर पर गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हुई थी। 27 जून को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शिनाख्त के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया था। 

Brother Heinous Murder for Broke His relationship with girl In Udham Singh nagar
- फोटो : अमर उजाला

शिनाख्त न होने पर 30 जून को पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने सीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस की चार टीमें खुलासे में लगाईं। मृतक के हाथ पर 25 जून की क्वारंटीन मोहर लगी देख पुलिस रूदपुर स्थित राधा स्वामी सत्संग प्रवासी केंद्र पहुंची। यहां 25 जून को आने वाले 83 प्रवासियों की सूची लेकर उनसे संपर्क साधा। इनमें चार लोगों को संक्षिप्त सूचीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू की गई तो पता चला मृतक पूर्व वर्धमान थाना अंबिका कालना, वार्ड 13 पश्चिम बंगाल का सुशांत सरकार (30) पुत्र सुभाष सरकार है, जिसे 18 जून को हाउस नंबर 47 भीमबस्ती अंबेडकरनगर साउथ दिल्ली निवासी विप्लव सरकार उर्फ रवि हरिद्वार घूमने के बहाने साथ लाया था। रवि सुशांत का रिश्ते का भाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother Heinous Murder for Broke His relationship with girl In Udham Singh nagar
- फोटो : फाइल फोटो

एसपी ने बताया 25 जून को रूद्रपुर में दोनों को विलेज क्वारंटीन किया गया था, लेकिन न तो दोनों विलेज क्वारंटीन हुए और न ही शक्तिफार्म में रहने वाले विप्लव के रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। उसी रात दोनों रूद्रपुर जेलकैंप सूखी नदी के किनारे तटबंध पहुंचे। यहां विप्लव ने सुशांत को शराब पिलाई और फिर पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारोपी विप्लव ने साक्ष्य छिपाने के लिए सुशांत का चेहरा भी बुरी तरह कुचल दिया। उसकी टी-शर्ट हटा दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए बाइक की नंबर प्लेट भी उतार दी। हत्यारोपी का पता चलने पर बृहस्पतिवार को उसे शक्तिफार्म तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मृतक की टी शर्ट, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन
Brother Heinous Murder for Broke His relationship with girl In Udham Singh nagar
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार, हत्यारोपी विप्लव सरकार उर्फ रवी ने कुछ दिन पहले दिल्ली में अपने अन्य साथी चमन और थापा के साथ मिलकर अपने साथी चुन्ना की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इसी वजह से वह भागकर 18 जून को सुशांत सरकार के साथ दिल्ली से हरिद्वार घूमने निकला था और हल्द्वानी होते हुए 25 जून को रुद्रपुर आया था। कोतवाल सलाहउद्दीन बताते हैं कि 25 जून की रात को हत्या करने के बाद अगले दिन 26 जून को उसने सुशांत के पिता सुभाष सरकार को फोन कर बेटे को किडनैप करने की जानकारी दी थी और बेटे को छुड़ाने के एवज में 80 हजार रुपये की फिरौती मांगी थी। सुभाष ने यह बात परिजनों को बताई तो 27 जून को चाचा सुनील सरकार ने साउथ दिल्ली के जौनपुर थाने में अपहरण का मुकदमा लिखाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed