फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसे ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, शादी की खुशियों के बीच पसर गया मातम, तस्वीरें...

Thu, 09 May 2019 04:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतपुली/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 May 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
Brother and Sister death with relatives in Car Accident during going for marriage photos 
पौड़ी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पौड़ी में सिलोगी में हुई कार दुर्घटना पोखड़ा ब्लाक के मेलगांव निवासी सरिता और एकेश्वर के कुरख्याल निवासी संपति देवी के परिवारों को जीवनभर का जख्म दे गई है। देहरादून में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए कार में सवार हुए चारों लोगों के लिए यह अंतिम सफर साबित हुआ। 

Brother and Sister death with relatives in Car Accident during going for marriage photos 
पौड़ी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसा भी ऐसी जगह हुआ कि आसपास के लोगों को भी इसकी खबर अगले दिन लग सकी। बुधवार को कार हादसे में चार लोगों की मौत की खबर से उनके पैतृक गांवों में मातम पसर गया। गांव ही नहीं पोखड़ा और रीठाखाल बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। पोखड़ा ब्लाक मुख्यालय से सटे गांव मेलगांव के प्रधान विजय भारत बताते हैं कि सभी रिश्तेदार इस हादसे में मारे गए देशबंधु नेगी की बेटी के देवर की शादी में शामिल होने के लिए देहरादून जा रहे थे। 

Brother and Sister death with relatives in Car Accident during going for marriage photos 
पौड़ी में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उन्हें क्या पता था कि उनका सफर मुकाम पर पहुंचने से पहले ही खत्म हो जाएगा। सिलोगी दुर्घटना में मारे गए सात वर्षीय अभिनव उर्फ सोनू के जन्म से पूर्व ही उसके पिता का साया सिर से उठ चुका था। मां सरिता पति की मौत के बाद किसी तरह संघर्ष कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother and Sister death with relatives in Car Accident during going for marriage photos 
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

लेकिन नियति की क्रूरता यही नहीं थमी, इस कार दुर्घटना में सरिता के दो बच्चे अभिनव और 11 वर्षीय बेटी कोमल भी काल के आगोश में समा गए। सरिता पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, कुरख्याल निवासी संपति देवी को भी समझ नहीं आ रहा कि उसके भरे पूरे परिवार को किसकी नजर लग गई। कार हादसे ने संपति देवी ने अपने पति कुलदीप सिंह को खो दिया है। 

विज्ञापन
Brother and Sister death with relatives in Car Accident during going for marriage photos 
शादी में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। कुलदीप रीठाखाल कस्बे में हार्डवेयर की दुकान चलाता था। पति के निधन के बाद  दोनों अबोध बच्चों की जिम्मेदारी संपति के कंधों पर आ गई है। कार हादसे में मारे गए पूर्व सैनिक देशबंधु नेगी की दुर्घटना में मृत्यु होने से देहरादून में रह रहा उनका परिवार भी गम में डूब गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed