फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांप से डसवाकर प्रेमी की हत्या: बेहोशी में नहीं, बेरहमी से ली थी अंकित की जान, माही ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 23 Jul 2023 10:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Jul 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend Brutal Murder by snake bite Girlfriend Mahi Reveals Shocking Secrets After Arrest
प्रेमिका ने सांप से डसवाकर की प्रेमी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी में हुए अंकित हत्याकांड में मुख्य आरोपियों के पकड़े जाने के बाद प्रेमिका ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि अंकित को बेहोशी की हालत में नहीं बल्कि जबरन उसे पकड़कर सांप से डसवाया गया। अंकित को सांप से डसवाने से पहले पांच लोगों ने उसके ऊपर कंबल डालकर दबोचा लिया था। पुलिस पूछताछ में ये सारी बातें माही ने कबूली हैं।



एसएसपी पंकज भट्ट ने माही से पूछताछ के बाद बताया कि घटना वाले दिन अंकित करीब छह बजे गोरापड़ाव स्थित माही के घर पहुंचा। यहां माही, दीप कांडपाल, सपेरा, नौकर, नौकरानी पहले से मौजूद थे। इन्होंने पहले उसे बीयर पिलाई।

बीयर पिलाने के बाद दीप कांडपाल ने उसके ऊपर कंबल डालकर गिरा दिया। इसके बाद दो लोग अंकित के ऊपर चढ़ गए। दो लोगों ने हाथ और एक ने पैर पकड़ा। अंकित का दम घुटने लगा तो उसने हाथ-पैर छोड़ दिए।

बेरहम प्रेमिका: सपेरे से बनाए संबंध, फिर क्राइम पेट्रोल देखकर 10 हजार में 'खरीदी' प्रेमी की मौत, ऐसे खुला राज

इसके बाद सपेरा दूसरे कमरे से सांप लेकर आया और उसके पैर में सांप से डसवा दिया। आधा घंटा इंतजार करने के बाद जब अंकित के शरीर में हरकत हुई तो उसने दोबारा दूसरे पैर में सांप से डसवाया। इस तरह अंकित की घर पर ही मौत हो गई।

Boyfriend Brutal Murder by snake bite Girlfriend Mahi Reveals Shocking Secrets After Arrest
प्रेमिका ने सांप से डसवाकर की प्रेमी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पैसे वाले थे माही और दीप
एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि माही प्रापर्टी डीलर थी और दीप कांडपाल उसका असिस्टेंट था। दोनों में आठ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कहा कि माही को वर्ष 2020 में पुरानी गाड़ी लेनी थी। इसे लेकर माही की मुलाकात अंकित से हुई थी। माही, दीप कांडपाल, नौकर-नौकरानी ने हत्या के बाद न तो बैंक से पैसे निकाले न ही उन्होंने यूपीआई से पेमेंट किया। इस दौरान उन्होंने हर जगह कैश में ही भुगतान किया। माही ने पुलिस को बताया कि वह घर से भागने से पूर्व अपने साथ नकद पैसे लेकर गई थी। उसने टैक्सी से लेकर होटल और खाने तक का नकद ही भुगतान किया।

Boyfriend Brutal Murder by snake bite Girlfriend Mahi Reveals Shocking Secrets After Arrest
अंकित हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ऐसे खुला राज
घटना के पुलिस ने माही से लेकर नौकर तक के नंबर सर्विलांस में लगाए थे। इन नंबरों से 15 दिन में कहा-कहा कॉल की गई, इसकी डिटेल निकाली गई। इन नंबरों में से संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया। एक नंबर के चक्कर में पुलिस बंगाल तक पहुंच गई। बाद में पता चला कि दीप ने गलत नंबर में मिस कॉल कर दी थी। हालांकि चारों आरोपियों के नंबर बंद थे। इस कारण खुलासा करने में इतना समय लग गया। पुलिस सूत्रों की माने तो हत्याकांड से पूर्व दीप कांडपाल एक नंबर पर अधिक बात करता था। वह गुड़गांव का नंबर था। पुलिस को शक हुआ कि भागने के बाद दीप इस नंबर पर दोबारा दूसरे नंबर से कांटेक्ट करेगा। पुलिस को इससे सफलता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend Brutal Murder by snake bite Girlfriend Mahi Reveals Shocking Secrets After Arrest
माही और उसका नया प्रेमी दीप - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के होटल के रजिस्टर और कसीनो खंगाले
माही जब पीलीभीत में थी, तब पुलिस इनसे छह घंटे पीछे थी। पुलिस जैसे नौकर के घर पहुंची तो पता चला कि यह लोग छह घंटे पहले निकल गए हैं। पुलिस को लगा कि कहीं ये नेपाल न भाग जाएं। इसके बाद नेपाल सीमा पर रजिस्टर चेक किया गया लेकिन इंट्री नहीं मिली। लगा चोर रास्ते से नेपाल में दाखिल हुए होंगे तो एक टीम नेपाल पहुंच गई। यहां तमाम होटल खंगाले गए लेकिन मिला कुछ नहीं।

विज्ञापन
Boyfriend Brutal Murder by snake bite Girlfriend Mahi Reveals Shocking Secrets After Arrest
गिरफ्तार हुआ सपेरा - फोटो : अमर उजाला

ऑनलाइन कराई थी टैक्सी बुक
माही ने पुलिस से बचने के लिए पहले से ही प्लान बनाकर रखा था। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि माही ने पहले से ही ऑनलाइन टैक्सी बुक कर रखी थी। टैक्सी को उसने घर पर बुलाया। यहां से वह, उसकी नौकरानी, नौकरानी के दो बच्चे, सपेरा साथ बैठकर निकले। इन्होंने तीनपानी के पास से दीप कांडपाल और नौकर को भी कार में बैठा लिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed