उत्तराखंड के लोगों ने लद्दाख क्षेत्र में एलएसी पर चीन सेना के साथ तनातनी और मुठभेड़ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चाइना निर्मित सामान जलाकर विरोध जताया।
Boycott China : उत्तराखंड में चीन के खिलाफ भरी हुंकार, चाइनीज सामान की जलाई होली, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर के व्यापारियों ने चीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीन का पुतला आग के हवाले किया। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर एकत्र व्यापारियों ने चीन के धोखेबाज देश की संज्ञा देते हुए कहा कि चीन के सामान का बहिष्कार कर उसे सबक सिखाया जा सकता है। इससे चीन की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा।
चंपावत में में व्यापारियों और युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया। लोगों ने चाइनीज सामान का पूर्ण बहिष्कार करने का एलान किया है।