अजय देवगन स्टारर 'शिवाय' के बाद उत्तराखंड की वादियों में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इन दिनों धीरेंद्र डिमरी की स्तुति प्रोडक्शन की फिल्म 'जहन' की शूटिंग की देहरादून में चल रही है।
'शिवाय' के बाद उत्तराखंड की वादियों में शूट हो रही बॉलीवुड की एक और फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही कॅरियर के 17 वर्ष मायानगरी में काट दिए हों, लेकिन जब मौका मिला पहली फिल्म डायरेक्ट करने का तो उत्तराखंड का बेटा फिल्म शूट करने अपने प्रदेश में ही पूरी टीम लेकर आ गया। चमोली के धीरेंद्र डिमरी की फिल्म जहन की शूटिंग दून में शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को वसंत विहार में कई दृश्य फिल्माए गए।
मूलरूप से चमोली के कर्णप्रयाग के कालेश्वर गांव निवासी धीरेंद्र डिमरी की स्तुति प्रोडक्शन की फिल्म जहन की शूटिंग को लेकर आसपास के लोगों में उत्साह नजर आया।
फिल्म में राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर और बद्री सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी उत्तराखंड की निधि नौटियाल मुख्य भूमिका में हैं। डायरेक्टर धीरेंद्र डिमरी ने बताया कि वह बीआर फिल्म सहित कई बैनर में बतौर एडिटर काम कर चुके हैं। कई विज्ञापनों में भी एडिटर के तौर पर काम किया। काफी दिनों से खुद फिल्म बनाने का सपना था।
लिहाजा स्टोरी लिखी और शुरू कर दिया फिल्म प्रोडक्शन। उन्होंने बताया कि जहन एक साइको थ्रिलर लव स्टोरी है, जिसमें स्पेशल 26 फेम विकास श्रीवास्तव बतौर विलेन काम कर रहे हैं। प्रदीप केडिया फिल्म के प्रोड्यूसर हैं और वसंत झा असिस्टेंट डायरेक्टर की भूमिका में हैं।